Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जाने आज का ताजा भाव

हर दिन सोने- चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां आज 10 ... Read more

On: Monday, June 10, 2024 11:11 AM
Gold-Silver Price Today

हर दिन सोने- चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां आज 10 जून को सोने की कीमत में खास तौर पर रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. इस वक्त देखा जाए तो 22 कैरेट सोने की कीमत ₹65700 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 71670 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है. अगर दिल्ली की बात की जाए तो 22 कैरेट सोने की कीमत ₹65850 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 65700 प्रति 10 ग्राम, पटना में 65750 रुपए प्रति 10 ग्राम, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में भी 22 कैरेट के गोल्ड की यही कीमत चल रही है.

ये है सोने- चांदी के आज के भाव

देखा जाए तो सोने- चांदी की कीमत (Gold-Silver Price Today) पिछले 2 महीने से लगातार बढ़ रही है. अगर आप आज सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज कराना चाह रहे हैं तो आपको बता दे कि यह एक्सचेंज रेट 22 कैरेट का 64700 चल रहा है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट ₹54350 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है. देश की अगर प्रमुख शहरों में देखा जाए तो नोएडा, आगरा, अयोध्या, कानपुर और मेरठ में इस वक्त 22 कैरेट सोने की कीमत ₹65840 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं. वहीं अगर चांदी की बात करें तो आज 10 जून को चांदी के दाम 91500 प्रति किलोग्राम पर चल रहा है.

इस तरह पहचाने शुद्धता

अगर आप चांदी के सिक्के या सोने- चांदी के गहनों (Gold-Silver Price Today) की खरीदारी करने चाहते हैं तो इसकी कीमतों पर नियमित रूप से अपनी नजर बनाए रखें. सोने की खरीदारी करते समय हॉलमार्क पर जरूर ध्यान दें. सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक होता है. जो 24 कैरेट का सोना होता है उस पर 999, जो 22 कैरेट का सोना होता है उस पर 916 और जो 18 कैरेट का सोना होता है उस पर 750 लिखा होता है जिससे शुद्धता का पता चलता है. आप जिस सोने चांदी की खरीदारी कर रहे हैं वह कितना खड़ा है यह उसके कैरेट से पता चलता है. आमतौर पर तो 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है लेकिन इससे सोने के जेवर नहीं बनाए जा सकते, इसलिए आम तौर पर 22 कैरेट का इस्तेमाल किया जाता है.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment