Petrol-Diesel Price: युद्ध के बीच अचानक सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल, सरकार ने ₹10 घटा दिया टैक्स

ईरान अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के दौरान अचानक भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क घटाने का फैसला लेते हुए आम जनता को बड़ी रहती है

On: Friday, March 27, 2026 1:58 PM
Tax Reduce On Petrol-Diesel Price

Tax Reduce On Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price) को लेकर भारत सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है,जिससे आम जनता रात की सांस ले सकती है. आपको बता दें कि सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले स्पेशल अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया है. जबकि डीजल पर यह ड्यूटी पूरी तरह से खत्म कर दी गई है.

इससे पहले पेट्रोल पर ₹13 लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और डीजल पर ₹10 का शुल्क लगाया जाता था. पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण वैश्विक कच्चे तेल के बाजार में जो उतार-चढा़व देखने को मिल रहा है, उस बीच भारत सरकार द्वारा यह बहुत बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है.

Petrol-Diesel Price: सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स पर पोस्ट करते हुए यह कहा कि ‘पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क ₹10 प्रति लीटर तक घटा दिया गया है. इस कदम का उद्देश्य बढ़ती वैश्विक कीमतों के असर से देश के लोगों को बचाना और घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों को नियंत्रित रखना है’.

इतना ही नहीं देखा जाए तो घरेलू कीमत के साथ-साथ सरकार ने सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर भी बहुत बड़ा कदम उठाया है. डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपए प्रति लीटर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर 29.5 प्रति लीटर की ड्यूटी लगाई है. इसका उद्देश्य यह है कि देश के अंदर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध रहे और किसी भी उपभोक्ता को कमी ना हो.

तेल कंपनियों पर बढ़ेगा दबाव

हालांकि भारत सरकार के इस फैसले के बाद आम उपभोक्ता को राहत जरूर मिलेगी, लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां के लिए यह दबाव बढ़ा सकता है. एक्साईज ड्यूटी घटने के बाद हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड जैसी कंपनियों पर कीमत स्थिर रखने का दबाव होगा.

Read Also: Ram Navami 2026: पटना में भक्ति, भव्यता और सुरक्षा का अनोखा संगम, 7 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment