Pappu Yadav: जेल या बेल… पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच बेऊर जेल ले जाया गया, जहां आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. इसके बाद यह तय होगा कि उन्हें जेल होगी या बेल.

On: Monday, February 9, 2026 12:06 PM
Pappu Yadav Court Hearing

Pappu Yadav Court Hearing: पप्पू यादव इस वक्त 2 दिन की न्यायिक हिरासत में है, जिनकी जमानत याचिका पर आज एमपी- एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी है. दरअसल 31 साल पुराने मामले में जमानत टूटने के बाद पटना पुलिस ने पप्पू यादव को उनके मंदिरी स्थित आवास से देर रात गिरफ्तार किया. हालांकि पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति एक अलग ही रूप ले चुकी है जिसमे ये दावा किया जा रहा है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी साजिश के तहत की गई है. सांसद ने भी अपनी जान को खतरा बताते हुए यह कहा था कि कुछ लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं.

आज कोर्ट में होगी Pappu Yadav की पेशी

आपको बता दें कि पप्पू यादव को पटना पीएमसीएच से रविवार की देर रात को बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया, जहां पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बेऊर जेल ले जाया गया. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. उनके करीबियों का यह दावा है कि वह अस्वस्थ चल रहे हैं. इसके बावजूद भी पुलिस ने उन्हें जेल में ले जाने का फैसला लिया.

Read Also: TejPratap Yadav: जयचंदों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेज प्रताप यादव, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment