IND vs AUS: तीसरे T20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, अर्शदीप और वाशिंगटन सुंदर ने काटा बवाल

IND vs AUS 3rd T20: इस वक्त भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही ... Read more

On: Sunday, November 2, 2025 5:48 PM
IND vs AUS

IND vs AUS 3rd T20: इस वक्त भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा मुकाबला होबार्ट के बेलरीव ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने दमदार तरीके से वापसी की है. तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 5 विकेट से हराया. इसके बाद इस सीरीज में 1-1 की बराबरी भारत में कर ली है. इससे पहले दूसरे टी-20 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया.

IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए चमके ये खिलाड़ी

अगर इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 187 रनों का लक्ष्य पेश किया, जिसे भारतीय खिलाड़ियों ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया. टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर ने अपने कमल से भारत की झोली में इस मैच को डाल दिया.

बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने 23 गेंद में नाबाद 49 रन बनाए. वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 में तीन विकेट लिया. पहले दो मैच वह जरूर बाहर रहे लेकिन तीसरे टी-20 में शानदार वापसी करके उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह इस फॉर्मेट के लिए अभी भी मैनेजमेंट के भरोसेमंद गेंदबाज है.

बेकार गई इन खिलाड़ियों की पारी

इस मुकाबले में देखा जाए तो अभिषेक शर्मा ने 25 रन, सूर्यकुमार यादव ने 24 रन, तिलक वर्मा ने 29 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम डेविड ने 74 और मार्क्स स्टोईनिश ने 64 रन की तूफानी फिफ्टी जरूर लगाई लेकिन उनकी पारी उनकी टीम के लिए कुछ काम नहीं आई. इस सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा, जिसमें जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी.

Read Also: Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने शतक लगाते तोड़ डाला रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment