IND vs PAK Toss: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

On: Sunday, February 15, 2026 6:47 PM
IND vs PAK Toss

IND vs PAK Toss; T20 WorldCup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आज बेहद ही अहम मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Toss) के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

IND vs PAK Toss: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बदलाव किए हैं. अस्वस्थ चल रहे अभिषेक शर्मा इशान किशन के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे. वहीं अर्शदीप सिंह की जगह भारतीय टीम ने एक अन्य स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका मिला है.

दोनों ही टीम की होगी जीत पर नजर

इस मुकाबले में दोनों ही टीम (IND vs PAK Toss) जीत के इरादे से उतरेगी, क्योंकि इससे तय होगा कि ग्रुप ए का टॉपर कौन बनेगा. हालांकि टॉस हारने का सूर्यकुमार यादव को जरा भी गम नहीं है, क्योंकि भारत ने पहले से ही विचार कर लिया था कि वह पहले बल्लेबाजी करेंगे. भारत-पाकिस्तान के बीच अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप में 27 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत ने पिछले 10 में से 10 बैच जीते हैं.

अगर आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की बात की जाए तो भारत इस वक्त नंबर एक और पाकिस्तान छठे नंबर पर है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और पाकिस्तान के खिलाफ इसी तरह खेलना चाहेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद.

Read Also: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में फिर नहीं होगा हैंडशेक ? क्रिकेट फैंस को है बेसब्री से इंतजार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment