IND vs SA; T20 WorldCup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WorldCup 2026) का बेहद ही रोचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया है. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह दोनों टीम में पहली बार आमने-सामने है जहां दोनों ही टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है. टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है और वाइस कैप्टन अक्षर पटेल को बाहर करते हुए वाशिंगटन सुंदर को टीम में मौका दिया है.
IND vs SA:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया करेगी फील्डिंग
अभी तक T20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच कुल सात मैच हुए हैं जिसमें भारत ने 5 और दक्षिण अफ्रीका ने दो मैच जीते हैं. टीम इंडिया लगातार चार जीत के साथ इस वक्त टेबल टॉपर बनी हुई है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज का मैच जीत कर अपने इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि सूर्या ने टॉस के दौरान यह जरूर कहा कि इस मुकाबले में उनकी रणनीति पहले बल्लेबाजी करनी थी लेकिन अब स्थिति के मुताबिक वह पहले विकेट हासिल करना चाहेंगे.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवार्थी, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
दक्षिण अफ्रीका: डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एडन मार्क्रम, लूंगी एनगिडी, रायन रिकल्टन, मार्को यानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवोल्ड ब्रेविस.
Read Also: Holi 2026: इस बार देर रात जलेगी होलिका, जानिए कब मनाएं रंगों की होली










