IND vs USA: सिराज और सूर्या के सामने यूएसए ने घुटने टेके, भारत को 29 रन से मिली जीत

T20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ भारतीय टीम अपने घर में खेलने उतरी जिसने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराने का काम किया है.

On: Saturday, February 7, 2026 11:12 PM
IND vs USA

IND vs USA; T20 WorldCup 2026: भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस जीत कर यूएसए ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया शुरू में कमजोर नजर जरूर आई लेकिन 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाया. इसके जवाब में यूएसए की टीम शुरू से ही कमजोर दिखी और 20 ओवर के खेल में यह टीम मात्र 132 रन पर सिमट गई. भारत ने पहले मुकाबले में 29 रन से जीत हासिल की.

IND vs USA: कमाल रही टीम इंडिया की गेंदबाजी

इस मुकाबले की बात करें तो भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज सही तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाया लेकिन जब गेंदबाजी की बारी आई तो भारतीय गेंदबाजों का बेहद ही रौद्र रूप देखने को मिला. इनके सामने एक भी अमेरिकी बल्लेबाज नहीं टिक पाया. मिलिंद कुमार और कृष्णमूर्ति ने मिलकर अच्छी साझेदारी जरूर दिखाई लेकिन यह भी काम नहीं आई.

पावर प्ले में ही अमेरिका मे तीन विकेट खो दिए थे जिसके बाद यह टीम संभल नहीं पाई. इस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को दो-दो सफलता मिली. वही मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं वरुण चक्रवर्ती एक विकेट निकालने में कामयाब हुए.

Read Also: India vs USA: सूर्यकुमार ने बचाई भारत की लाज, अमेरिका को दिया

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment