India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य, इशान किशन ने मचाया धमाल

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाया है जहां अब कुछ ही देर में पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी.

On: Sunday, February 15, 2026 9:05 PM
India vs Pakistan

India vs Pakistan; T20 WorldCup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का बेहद ही रोचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाएं.

आखिरी के कुछ ओवर में रिंकू सिंह ने सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद जबरदस्त चौका- छक्का लगाया और 11 रन बनाकर टीम इंडिया के स्कोर को यहां तक पहुंचाया. भारत को पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. हालांकि इसके बाद ईशान किशन ने टीम इंडिया की लाज बचाई और एक बड़े स्कोर तक भारत को पहुंचाया.

India vs Pakistan: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का लक्ष्य

टीम इंडिया के अगर बल्लेबाजी की बात करें तो ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा बिना कोई स्कोर बनए शून्य पर आउट हुए. वहीं ईशान किशन ने 40 गेंद पर 77 रन बनाए. इसके साथ ही तिलक वर्मा ने 24 गेंद पर 25 रन बनाकर टीम इंडिया को मजबूती दी. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से एक अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह भी बिना कोई स्कोर बनाए शून्य पर आउट होकर अपना विकेट गवां बैठे.

हालांकि आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया, जिन्होंने चार गेंद पर कुल 11 रन बनाएं. इसके अलावा 17 गेंद पर 27 रन का अहम योगदान शिवम दुबे ने दिया.

कमाल रही पाकिस्तान की गेंदबाजी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अगर गेंदबाजी की बात करें तो सैम आयुब को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले. इसके अलावा सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारीख को एक एक सफलता मिली. इस मुकाबले में पाकिस्तान की गेंदबाज ने शुरू से ही भारतीय खिलाड़ियों का विकेट चटकाना शुरू किया और यह दबदबा अंत तक जारी रहा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद.

Read Also: Ishan Kishan: 50 लगाते ही इशान किशन हुए आउट, टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment