Inflation In India: आम आदमी की जेब पर अब दोहरा असर पड़ने वाला है, क्योंकि भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस के बाद रोजमर्रा की कई चीजे महंगी (Inflation In India) होने वाली है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक रूप से चुनौती पूर्ण होगी. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटी की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही से एफएमसीजी कंपनियां अपने कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं.
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी मानी जा रही है. मौजूदा समय में कच्चा तेल 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है, जिस कारण पेट्रोकेमिकल उत्पाद की लागत बढ़ गई है.
Inflation In India: महंगी होगी ये चीजे
दरअसल साबुन, डिटर्जेंट और कई अन्य उत्पादों की जो सख्त पैकेजिंग और कैप्स बनाए जाते हैं उसके लिए पॉलिप्रोपिलीन और पॉलिइथिलीन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी लागत बढ़ने से अब आम आदमी पर उसका असर पड़ेगा. ऐसा अनुमान है कि यदि कच्चे माल की कीमत में आगे और उछाल आता है तो वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी कि अप्रैल से जून में कीमत में तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि (Inflation In India) हो सकती है. हालांकि कंपनियों के पास पुराना स्टॉक मौजूद है जो खत्म होने के बाद नई दरे लागू कर दी जाएगी.
पैकेट की चीजों पर पड़ेगा असर
आने वाले समय में खाने का तेल, साबुन, डिटर्जेंट और पेंट जैसे सामान खरीदने वाले लोगों को इसके भारी कीमत (Inflation In India) चुकानी पड़ेगी. एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स जैसी कंपनियों ने पहले से ही कीमतों में बदलाव शुरू कर दिए हैं. वही पाँम तेल और पैकेजिंग मैटेरियल महंगा होने से साबुन और डिटर्जेंट की कीमत बढ़ने पूरी तरह से तय है.
इतना ही नहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई बे मौसम बारिश के कारण टेलकम पाउडर आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थ की मांग भी प्रभावित नजर आई है. साथ ही साथ इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि मध्य पूर्व में जो संघर्ष चल रहा है, उस कारण भी देश दुनिया पर इसका असर दिख रहा है.
Read Also: Sitamarhi News: छौरहिया क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में मचाया हड़कंप, फाइनल में एंट्री









