Pawan Singh-Jyoti Singh: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, जहां समय-समय पर इस मामले में सुनवाई होती है और दोनों को कोर्ट में पेश होना रहता है. आरा कोर्ट में जब तलाक के मामले में सुनवाई को लेकर पवन सिंह और ज्योति सिंह को हाजिर होने को कहा गया तो ज्योति सिंह केवल अकेले ही कोर्ट में नजर आई.
बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पवन सिंह अदालत में नहीं पहुंचे. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अगली तारीख पर दोनों पक्षों को मौजूद रहने का निर्देश दिया है.
Pawan Singh: कोर्ट ने दिया ये आदेश
पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में कोर्ट का साफ कहना है कि दोनों पक्ष आपसी मतभेद भुला कर समझौते पर पहुंचे क्योंकि वैवाहिक मामलों में आपसी सहमति और सलाह को प्राथमिकता दी जाती है. दरअसल साल 2022 में पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ शादी की थी जो उनकी दूसरी पत्नी है. शादी के कुछ सालों बाद ही उन्होंने पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की.
अर्जी में वैवाहिक संबंधों में तनाव और लगातार विवाद का कारण बताया गया. पवन सिंह की ओर से यह लगातार आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी और उनके बीच संबंध सामान्य नहीं रहे हैं और दिन प्रतिदिन मतभेद गहरे हो चुके हैं. करीब 4 साल बाद भी यह मामला अदालत में लंबित है जो बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है जहां हर किसी की नजर इस मामले में अगली सुनवाई पर टिकी हुई है.
संबंधों को ठीक करना चाहती है ज्योति सिंह
समय-समय पर पवन सिंह और ज्योति सिंह अपनी-अपनी दलीलें कोर्ट में पेश करते आ रहे हैं और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह मामला और भी लंबा खींचने की संभावना है. हालांकि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लगातार यह दावा कर रही है कि वह संबंधों को ठीक करने की कोशिश कर रही है लेकिन पवन सिंह की ओर से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ रही है.
Read Also: Pappu Yadav: हुजूर सरकार मरवा देगी, बचा लीजिए… जज के सामने 20 मिनट तक हाथ जोड़े पप्पू यादव








