Lockdown In India: भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर भारत में लॉकडाउन लगने की चर्चा तेजी से चल रही है, जिसे देखकर अब भारत सरकार ने बहुत बड़ा बयान दिया है.

On: Saturday, March 28, 2026 12:38 PM
Lockdown In India

Lockdown In India: अमेरिका- ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण इस वक्त दुनिया भर के कई देश इससे प्रभावित नजर आ रहे हैं. भारत में भी कुछ ऐसे ही स्थिती है, जहां सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कोरोना काल की चर्चा तेज है. लोगों ने तो अभी यह भी कहना शुरू कर दिया है कि कोरोना के समय जिस तरह लॉकडाउन (Lockdown In India) लगा था, एक बार फिर वही नजारा भारत में देखने को मिलेगा.

इस तरह के कई बयान सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन सब के बीच केंद्र सरकार ने बयान जारी करते हुए अफवाहों को साफ तौर पर खारीज किया है. साथ ही साथ पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति की अपील की है.

Lockdown In India: भारत में लॉकडाउन को लेकर सरकार ने दिया बयान

सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में यह बताया है कि पश्चिम एशिया में जारी भू राजनीतिक अस्थिरता और वैश्विक ऊर्जा मार्गों के प्रभावित होने के बावजूद सार्वजनिक आवाजाही को रोकने की आर्थिक गतिविधियों को बंद करने की कोई योजना नहीं है. दरअसल संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से अपने संबोधन में भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारी का आहान किया था, उसके बाद से ही लॉकडाउन (Lockdown In India) की चर्चा शुरू हो गई.

सोशल मीडिया पर लॉकडाउन (Lockdown In India) शब्द खूब ट्रेंड कर रहा है, लेकिन असल में प्रधानमंत्री मोदी के कहने का मतलब था कि 2020 के समय जिस तरह ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्प और एकता दिखाई गई थी, हमें इस तरह का काम फिर से करना है.

गलत सूचनाओं को रोकने के लिए सरकार ने उठाएं कदम

आपको बता दें कि ईरान- अमेरिका युद्ध के कारण देश में पेट्रोल- डीजल और एलपीजी की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई थी, लेकिन सरकार ने इस तरह की अफवाहों को भी खारिज कर दिया. गलत सूचनाओं को रोकने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है. आवश्यक सेवाओं को सहयोग देने के लिए राज्यों को 50% कमर्शियल एलपीजी आपूर्ति बहाल की गई है.

साथ ही साथ शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन एलपीजी रिफिल की मौजूदा समय सीमा तय की गई है. अफवाहों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिस कारण आम जनता को परेशानी हो रही है.

Read Also: Bihar Weather Update: पटना समेत बिहार के 34 जिलों में तूफानी बारिश, 70 KM/H की रफ्तार से चली हवाएं

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment