LPG Price Hike From 1 April: मौजूदा समय में युद्ध के बीच आम आदमी को एक के बाद एक जोरदार झटका लगता नजर आ रहा है. कभी पेट्रोल महंगा हो रहा है तो कभी रोजमर्रा की चीजे. अब एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Price Hike) में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहां 1 अप्रैल से राजधानी दिल्ली समेत बिहार और कई इलाकों में काफी मात्रा में कीमतें बढी़ है. अच्छी बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में हुई है. घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत अभी भी 1002.50 पर स्थिर बनी हुई है.
LPG Price Hike: युद्ध के बीच बढे़ सिलेंडर के दाम
राजधानी पटना में अगर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम की बात करें तो इसमें 220 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब यह 2353.50 का हो गया है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Price Hike) में जो बढ़ोतरी हुई है, उसका असर अब बाजार में साफ देखने को मिलेगा. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद अब पहले के मुकाबले होटल और रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो जाएगा.
साथ ही साथ अब ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना मंगाने में भी पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी. आपको बता दें कि इससे पहले 7 मार्च को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी जहां बिहार में घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में 144.50 का इजाफा हुआ था, जहां लगातार एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है.
देश के बड़े शहरों में इतने बढे़ दाम
राजधानी दिल्ली में 1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Price Hike) 1844.50 रुपए की जगह अब 2078.50 रुपए का मिलेगा. वहीं कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 22008 रुपए का हो गया है. मुंबई में 2021 रुपए, चेन्नई में 2043.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ हर जगह कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. छोटे कारोबारी के लिए स्थिति और भी ज्यादा चुनौती पूर्ण हो गई है, क्योंकि अब उनके खर्च बढ़ने के साथ-साथ उनके आय पर भी असर पड़ने लगा है.
Read Also: Bihar CM Race: बिहार में CM को लेकर बड़ा खुलासा! किसके सिर सजेगा ताज?








