LPG Price Hike: ईरान- इजरायल के बीच अब युद्ध का सीधा असर भारत पर देखने को मिल रहा है. आम आदमी को अब करारा झटका लगा है जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Price Hike) बिहार समेत पूरे देश में बढ़ चुकी है. फिर चाहे वह घरेलू सिलेंडर हो या फिर कमर्शियल, दोनों ही ग्राहकों को जोरदार झटका लगा है. एक तरफ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब नई कीमत 1011 रुपए हो चुकी है.
वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 115 रुपए का भारी इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसके बाद अब नया रेट 2095 हो गया है जिसका असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे बिजनेसमैन पर सीधा पड़ेगा.
LPG Price Hike: भारत में बढे़ गैस सिलेंडर के दाम
गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Price Hike) में जो बढ़ोतरी हुई है, उसका नया रेट आज से पूरे भारत में लागू हो गया है. यानी कि अब इस बार की कीमत के बाद घर का बजट सीधे रूप से प्रभावित होगा. आपको बता दें कि यह 11 महीने बाद देखने को मिल रहा है जब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस तरह का उछाल आया. लंबे समय तक कीमत स्थिर रहने के कारण आम आदमी राहत की सांस ले रहा था लेकिन अब इसके कीमत की बढ़ोतरी ने उनकी जेब पर सीधा असर डाला है.








