Motihari Liquor Case: जहरीली शराब कांड मामले में एसआईटी को बहुत बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने माफिया खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है. खलीफा ने नागा राय को जहरीली स्पिरिट वाली दो बाल्टी दी थी, जिसे परसौना और बालगंगा में सप्लाई किया गया था. दरअसल विपराकोठी के शराब माफिया कन्हैया और राजा ने स्पिरिट मंगवाया था जिसे खलीफा और सुनील शाह को बेचा गया था. इसे नागा राय ने परसौना और जम्मू बैठा ने बालगंगा क्षेत्र में वितरण किया था. इस शराब कांड (Motihari Liquor Case) के खुलासे के बाद प्रशासन में हडकंप मचा है.
Motihari Liquor Case: पुलिस ने 700 लीटर शराब किया नष्ट
जांच में यह पाया गया कि 700 लीटर शराब (Motihari Liquor Case) स्पिरिट में मेथेनॉल मिला हुआ था, जिसे रिपोर्ट में बेहद ही खतरनाक बताया गया है. अभी तक जहरीली स्पिरिट पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई बीमार है. इस मामले में राजा, जम्मू बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है. साथ ही साथ स्पिरिट की बड़ी खेप को जप्त करते हुए उसे नष्ट किया गया है. अगर जप्त की गई यह खेप बाजार में पहुंच जाती तो सैकड़ो से भी ज्यादा लोगों की जाने जा सकती थी. जहां समय रहते एसआईटी की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया है.
सरकार पर उठ रहे गंभीर सवाल
मोतिहारी में हुई जहरीली शराब कांड (Motihari Liquor Case) के बाद अब स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है. इस कांड से प्रभावित रघुनाथपुर और तुरकौलिया थाने के इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है. इस तरह की घटना ने एक बार फिर सरकार पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और विपक्ष को बोलने का मौका मिल चुका है. ऐसा पहली बार नहीं है. आए दिन जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की खबर सामने आती है जिससे यह पता चलता है कि शराब बंदी कानून की सच्चाई जमीनी स्तर पर कुछ और ही है.








