PhulwariSharif Student Death: पैर की हड्डी टूटी, पीठ पर खरोच! फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामले में बड़ा खुलासा

फुलवारी शरीफ में 12वीं की छात्रा की मौत मामले को लेकर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बाद अब परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप साबित होते नजर आ रहे हैं.

On: Saturday, February 14, 2026 10:00 PM
PhulwariSharif Student Death

PhulwariSharif Student Death: नीट छात्रा मौत मामले को लेकर अभी चर्चा खत्म भी नहीं हुई कि फुलवारी शरीफ में एक और छात्रा की मौत (PhulwariSharif Student Death) ने बिहार के सियासत में एक नया उबाल ला दिया है. फुलवारी शरीफ में 12वीं छात्रा की छत से गिरने के कारण मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने इसे हत्या बताया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जहां बताया जा रहा है कि छात्रा के पैर की हड्डी टूटी मिली और उसके पीठ में खरोच के कई निशान थे.

पिछले हिस्से में खरोच के निशान देखे गए जिससे परिवार वालों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप को और ज्यादा बल मिल रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस और एसआईटी जांच कर रही है.

PhulwariSharif Student Death: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. जिस कोचिंग में यह हादसा हुआ है, वह हरी नगर कॉलोनी में चलाया जाता है, जहां कोचिंग की बिल्डिंग के ऊपर से छात्रा के गिरने से मौत हो गई. मृतका (PhulwariSharif Student Death) की उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है जहां डीएसपी के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि कोचिंग के चौथे फ्लोर से लड़की को दो-तीन लोगों ने मिलकर धक्का दिया.

पुलिस को कोचिंग में लगा सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसकी जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे में सिढी़ से ऊपर छात्रा जाती दिखी. इसके पीछे-पीछे दो लड़के भी नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि परीजनों ने इसे हत्या बताया है.

कोचिंग को किया गया सील

आपको बता दें कि 12 फरवरी की सुबह 8 बजे छात्रा कोचिंग गई जहां 1 घंटे बाद 9 बजे ही उसकी मौत हो जाती है. छात्रा ने 1 फरवरी से ही कोचिंग शुरु की थी, जो 12वीं में पढ़ती थी. इस पूरे मामले के बाद कोचिंग को सील कर लिया गया है और पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है.

Read Also: Bihar Ka Mausam: अब ठंड के बाद रुलाने वाली है गर्मी, फरवरी में ही इतना ऊपर पहुंचा पारा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment