Mani Meraj Bail: भोजपुरी कलाकार और कॉमेडियन मनी मेराज (Mani Meraj) को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुत बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है. दरअसल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा पुलिस स्टेशन में मनी मेराज के खिलाफ रेप और मारपीट का आरोप लगा था. इतना ही नहीं एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट ने मनी मिराज पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया. 6 अक्टूबर 2025 से ही मानी मिराज न्यायिक हिरासत में है लेकिन अब शादी के समझौते के बाद उन्हें जमानत मिल गई है.
Mani Meraj Bail: मनी मेराज को मिली जमानत
दरअसल मनी मिराज (Mani Meraj) स्पेशल मैरिज एक्ट के नियमों के तहत वन्नू द ग्रेट से शादी करने के लिए सहमत हो गए हैं.दोनों पक्षों में शादी के समझौते के बाद यूट्यूबर को जमानत मिल गई है. आपको बता दें कि वन्नू द ग्रेट ने मनी मिराज पर आरोप लगाया था कि उनके साथ दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात कराया गया. वहीं उनसे चुपके से शादी भी की गई. मगर सार्वजनिक तौर पर इसे मानने से इनकार कर दिया. अब विशेष विवाह अधिनियम के तहत एक से दो हफ्ते में मनी मिराज ने पीड़िता से शादी करने पर सहमति जताई है.
कोर्ट ने रखी यह शर्त
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनी मेराज को व्यक्तिगत मुचलके और दो जमानतदारो के पेश करने के बाद जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है. हालांकि यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर पीड़िता से वो दो हफ्ते के अंदर शादी नहीं करते हैं तो पीड़िता जमानत रद्द करने की अर्जी दाखिल कर सकती है यानी की मनी मेराज को अपनी बात पर अड़े रहना होगा और कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा.










