Fire In Maner: मनेर में शॉर्ट सर्किट के कारण दुकानें जलकर राख, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल गाड़ी

पटना के मनेर थाना इलाका में भीषण आगलगी का मामला सामने आया है, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण कई दुकानें जलकर राख हो गई. सूचना के बावजूद भी दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंची.

On: Wednesday, February 4, 2026 10:48 AM
Massive Fire In Maner

Massive Fire In Maner: पटना के मनेर थाना क्षेत्र में एक भीषण अग्निकांड देखने को मिला. दरअसल एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी जिसकी चपेट में आने से अन्य कई दुकाने पूरी तरह जल कर राख हो गई. बताया जा रहा है कि 10 लाख के आसपास का नुकसान इस घटना में हुआ है, जिसमें कई गरीब परिवार के सामने भुखमरी जैसी स्थिति बन गई है. हैरानी की बात तो यह है कि कई बार सूचना देने के बावजूद भी दमकल की गाड़ियां नहीं आई. जैसे- तैसे स्थानीय लोगों ने कडी़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Massive Fire In Maner: मनेर में कई दुकानें जलकर राख

मनेर में हुई इस घटना ने कई लोगों के जीवन में भूचाल लाया है, जहां लाखों के नुकसान के साथ अब लोगों के पास माथा पीटने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बताया गया कि फोन करने के बावजूद भी दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंची जिस कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. मनेर में हुई ये घटना उस क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा की कमियों को साफ तौर पर उजागर करती है.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment