NEET Student Death Case: पटना के एक हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत ने इस वक्त महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाखों सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं, जिसे लेकर बिहार में चर्चा चल रही है. इस घटना ने एक बहुत बड़ा विकराल रूप ले लिया है जहां न्याय की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है.
आपको बता दें कि पीड़ित परिवार इस वक्त अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार कर रहा है जहां इस घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. अब इस मामले में पीड़िता की मां ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि मरने से पहले उनकी बेटी ने उन्हें क्या कुछ कहा.
NEET Student Death: पीड़िता के मां ने किया खुलासा
इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता की मां ने जो खुलासा किया है, उसे सुनकर हर मां का दिल दहल जाएगा. जिंदगी और मौत के बीच जब पीड़िता जंग लड़ रही थी तब उसने अपनी मां से इशारों इशारों में कुछ कहा था. इस बारे में चर्चा करते हुए पीड़िता की मां ने डॉक्टर की भूमिका को संदिग्ध बताया और कहा कि 5 जनवरी को उनकी बेटी ने फोन पर सब ठीक होने की बात की थी, लेकिन 6 जनवरी को अचानक उसके बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली.
जब तीन दिन बाद उनकी बेटी को होश आया और उन्होंने उससे पूछा कि क्या उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो छात्रा ने सिर हिलाकर हां में जवाब दिया था. इसके तुरंत बाद परिजनों को वार्ड से बाहर निकाल दिया गया. हालाकिं पहले डॉक्टर कुछ और कह रहे थे लेकिन बाद में उनके बयान बदल गए. उनका यह भी आरोप है कि हॉस्टल संचालक ने पुलिस और डॉक्टर को प्रभावित करने की कोशिश की और परिवार को भी मुंह बंद करने के लिए पैसों का लालच दिया.
सीबीआई जांच की उठाई मांग
इस पूरी घटना को लेकर परिवार के साथ-साथ विपक्ष भी सरकार से न्याय की उम्मीद कर रहा है, जिसके बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है जो इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है. ऐसे में हर किसी की नजर उस आरोपी पर है जिसने इस घटना को अंजाम दिया है.
आपको बता दें कि पिडि़ता के पिता ने भी यह स्पष्ट रूप से कहा है कि यह कोई सामान्य आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है. इसमें पुलिस और हॉस्टल संचालक की मिली भगत है, क्योंकि शुरू में परिजनों को उनकी बेटी से मिलने तक नहीं दिया गया और पुलिस इसे लगातार एक सुसाइड केस बनाने की कोशिश करती रही. इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की गई है.
Read Also: NEET Student Murder: NEET छात्रा मौत मामले में 3 लोग गिरफ्तार, SIT ने की कार्रवाई








