Nishant Kumar: जदयू में निशांत युग की हुई शुरुआत, पार्टी ज्वाइन करते ही निशांत कुमार ने कही बड़ी बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड ज्वाइन कर लिया है, जहां पार्टी की सदस्यता लेते ही उन्होंने एक बहुत बड़ी बात कह दी है.

On: Sunday, March 8, 2026 2:38 PM
Nishant Kumar Joined JDU

Nishant Kumar Joined JDU: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बाद अब निशांत युग की शुरुआत हो चुकी है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है. पटना के जदयू कार्यालय में कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में निशांत ने पार्टी का दामन थामा. इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया. इस खास मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जो काफी उत्साहित नजर आए.

इस दौरान ‘युवा सोच, मजबूत संकल्प’ के नारे भी लगाए गए. आपको बता दें कि पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही निशांत ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है और अपना आगे का विजन क्लियर किया है.

जदयू में शामिल हुए Nishant Kumar

जदयू की सदस्यता हासिल करने के बाद निशांत कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और आगे का विजन बताया है. पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने कहा कि ‘मैं पार्टी के लिए लगन से काम करूंगा. मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाऊंगा. राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है. बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें’. इतना ही नहीं निशांत के आगमन को बिहार के अगले राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जा रहा है. चर्चा तो यह भी है कि उन्हें नए सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

आपको बता दें कि जब से नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की बात कही है, तब से लगातार निशांत चर्चा में है. हालांकि इससे पहले वह राजनीतिक चमक और चकाचौंध की दुनिया से काफी दूर रहते थे. जदयू की सदस्यता लेने से पहले निशांत कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर विधायक और विधान पार्षदों के साथ मुलाकात की, जिसमें कई बड़े नेता मौजूद रहे. इस बैठक में आगे की राजनीति पर विस्तार रूप से चर्चा हुई. हालांकि जदयू ज्वाइन करने के दौरान नीतीश कुमार अपने बेटे के साथ मौजूद नहीं रहे.

Read Also: Patna BJP Office: पटना में अचानक बढ़ाई गई बीजेपी ऑफिस की सुरक्षा, बाहर की गई बैरिकेडिंग

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment