Nitin Nabin Patna Visit: पटना में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर तैयारी जोरो पर है. पटना की सड़कों पर इसका नजारा भी देखने को मिल रहा है. पटना की सड़कों पर नितिन नबीन के आगमन को लेकर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. दरअसल राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार बिहार दौरे पर आएंगे, जिस दौरान वह दो दिन यहां रूकेंगे. इसे लेकर बिहार भाजपा के नेता और कार्यकर्ता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह पहला मौका है जब बिहार से किसी नेता को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है.
9 फरवरी को पटना आएंगे Nitin Nabin
9 फरवरी को नितिन नबीन पटना आएंगे जहां बापू सभागार में उनके स्वागत के लिए भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है. इसके अलावा संगठनात्मक बैठक भविष्य के कार्यक्रम और पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी. पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक उनके स्वागत के लिए लोग सड़क के किनारे खड़े रहेंगे. फूल और माला के साथ नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया जाएगा.
इस जिम्मेदारी को संभालने वाले सबसे युवा नेता
45 वर्षीय नितिन नबीन को 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, जो इस जिम्मेदारी को निभाने वाले सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष है, जेपी नड्डा के पास उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये उम्मीद है कि नितिन नबीन के यह जिम्मेदारी संभालने के बाद पार्टी एक नई दिशा और नई रणनीति की ओर आगे बढ़ेगी.
Read Also: Bihar Mausam Update: अचानक 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी








