Nitish Kumar JDU National President: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं. आपको बता दें की सुबह 11 बजे नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद नीतीश कुमार को इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया, जहां दोपहर 2:30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा. आपको बता दे कि सुबह 11 तक किसी और ने नामांकन नहीं भरा यानी कि अब नीतीश कुमार का कार्यकाल 2029 तक रहेगा. पहले से ही यह तय माना जा रहा था कि ये निर्वाचन नीतीश कुमार का निर्विरोध ही होगा.
Nitish Kumar निर्विरोध चुने गए जदयू अध्यक्ष
आपको बता दें कि भले ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्यसभा जाकर केंद्र की राजनीति करने का फैसला लिया है, लेकिन बिहार में जदयू की कमान उन्हीं के हाथों में होगी और पार्टी से जुड़े सभी नियम कानून वही तय करेंगे और आगे भी पार्टी को लीड करेंगे. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा लगभग 2:30 बजे की जाएगी, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह साथ ही साथ श्रवण कुमार जो बिहार सरकार में मंत्री हैं, उनके भी शामिल होने की संभावना है.
2003 में नीतीश कुमार ने बनाया जदयू
आपको बता दें कि नीतीश कुमार 2016 में पहली बार जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, फिर 2019 में दोबारा उन्हें यह जिम्मेदारी मिली. हालांकि 2020 में उन्होंने यह पद छोड़कर आरसीपी सिंह को जिम्मेदारी दी थी, फिर उसके बाद ललन सिंह को अध्यक्ष बनाया गया. आगे दिसंबर 2023 में ललन सिंह के इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार ने फिर से पार्टी की बागडोर संभाली.
अगर इसके इतिहास पर एक नजर डालें तो 2003 से 2006 में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी जॉर्ज फर्नांडीस के पास थी. फिर लगातार तीन कार्यकाल में 2006 से 2016 तक शरद यादव ने यह भूमिका निभाई, जिसके बाद नीतीश कुमार ने यहां कदम रखा. दरअसल नीतीश कुमार ने खुद 2003 में जदयू पार्टी बनाई थी, जिनकी भूमिका आज भी पार्टी में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.
Read Also: Anant Singh: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अनंत सिंह, कहा- बिना चुनाव लड़े जारी रहेगी जनसेवा








