Nitish Kumar: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम? नीतीश कुमार ने दे दिया हिंट

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के खबरों के बीच अब ये चर्चा काफी तेजी से चल रही है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने मंच से सम्राट चौधरी को लेकर एक बहुत बड़ा हिंट दिया है.

On: Wednesday, March 18, 2026 1:52 PM
Nitish Kumar

Nitish Kumar; Samrat Chaudhary: बिहार में हर किसी को इस बात का इंतजार है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बाद आखिर बिहार की कुर्सी कौन संभालेगा. दो दशक से भी ज्यादा समय से नीतीश कुमार बिहार के सीएम है लेकिन अचानक उन्होंने जब राज्यसभा जाने की बात कही तो इसे लेकर काफी ज्यादा लोग नाराज दिखे. हालांकि यह अब स्पष्ट नजर आ रहा है कि कुछ दिनों में बिहार को एक नया सीएम मिलेगा, लेकिन वह कौन होगा, यह अभी तक सस्पेंस है.

इसी बीच देखा जाए तो एक सभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को लेकर एक बहुत बड़ा हिंट दिया है. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, यह बहुत जल्द ही पता चल रहा है.

Nitish Kumar: सम्राट चौधरी होंगे अगले सीएम

सभा के दौरान नीतीश कुमार के साथ मंच पर सम्राट चौधरी भी मौजूद थे. सम्राट चौधरी की ओर आगे बढ़ते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उनके कंधे पर हाथ रखा और कहा- यह लोग कितना काम कर रहे हैं.आगे यही करेंगे. वहीं दूसरी ओर सम्राट ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. आपको बता दें कि मंच से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने लालू यादव की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में आए दिन हिंदू- मुस्लिम झगड़े होते थे.

वही 2005 के बाद से बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क के लिए जो काम किया गया, उसे भी उन्होंने गिनवाया. जंगलराज की याद दिलाकर बार-बार सीएम नीतीश ने लालू यादव पर हमला साधा. साथ ही साथ मुफ्त बिजली और सोलर लगाने को लेकर सरकार की जो परियोजना है, उस पर भी चर्चा की गई.

मंच से महिलाओं को सीएम नीतीश ने किया संबोधन

आपको बता दें कि जब सीएम नीतीश कुमार मंच से संबोधित कर रहे थे तब अचानक महिलाएं उठकर जाने लगी. ऐसा देखते ही उन्होंने मंच से ही कहा- ‘कहां भाग रहे हो, अरे तुम ही लोगों के लिए ना काम हो रहा है. तुम्हारे लिए और काम करेंगे. अभी तो जनरल बोल रहे हैं. अभी हम बोल रहे हैं तुम भाग जाओगे. सब साथियों ने आपको बहुत अच्छे ढंग से समझाया है. बैठो सुनो क्या बोल रहे हैं सब… तुम लोगों के काम का है. इतनी देर से बैठकर देख रहे थे बहुत अच्छा लग रहा था, बोलने लगे तो भाग रही हो’.

Read Also: Bihar Board Result 2026: इंतजार खत्म! कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं रिजल्ट, जानें पूरी अपडेट

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment