Nitish Kumar: सीएम हाउस के बाहर भयंकर बवाल, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने का विरोध

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने का जमकर विरोध हो रहा है जिसे लेकर जदयू क कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर भयंकर बवाल मचाया.

On: Thursday, March 5, 2026 11:34 AM
JDU Worker Protest For Nitish Kumar

JDU Worker Protest For Nitish Kumar: पटना मुख्यमंत्री आवास के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं (JDU Worker Protest) का भयंकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. दरअसल जब से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा में जाने की खबरें मिली है, तब से लगातार इस तरह का विरोध देखने को मिल रहा है. भारी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस के बाहर जमकर नारेबाजी करनी शुरू की. कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है और आगे भी रहेंगे.

अगर कोई इसके पीछे साजिश करना चाहता है तो इस साजिश को नाकाम किया जाएगा. अभी होली की चमक पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई है, इसी बीच बिहार के राजनीति में एक बहुत बड़ी हलचल देखने को मिल रही है.

Nitish Kumar को राज्यसभा भेजे जाने का विरोध

आपको बता दें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने की चर्चा और बिहार से नीतीश कुमार की जगह किसी और के मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा के बाद अब जदयू के कार्यकर्ताओं का विरोध का दौर शुरू हो चुका है. आपको बता दें कि जैसे ही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा सार्वजनिक हुई, पार्टी के अंदर भी विरोध के स्वर खुलकर सामने आने लगे. कार्यकर्ताओं का यह साफ कहना है कि जनता ने जिस नेतृत्व पर भरोसा जताया है, उसी को आगे भी राज्य की कमान संभालनी चाहिए.

विरोध के दौरान सीएम नीतीश कुमार के आवास के बाहर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है. सीएम आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है और आने जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है.

मुख्यमंत्री आवास के बाहर जारी है विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि जदयू कार्यकर्ताओं को यह भी लग रहा है कि सीएम नीतीश को बिहार से बाहर भेजने के लिए उनके खिलाफ साजिश हो रही है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार से बाहर किसी भी हाल में नीतीश कुमार को नहीं जाने दिया जाएगा. हांलाकि यह देखना दिलचस्प होगा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन का परिणाम क्या होता है.

Read Also: Bihta News: बिहटा में मोबाइल दुकान पर बड़ी चोरी, 5 मिनट में 16 लाख के 72 स्मार्टफोन ले उड़े बदमाश

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment