Nishant Kumar: बिना बॉडीगार्ड हवाई चप्पल में दिखे नीतीश कुमार के बेटे निशांत, सादगी ने जीता लोगों का दिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने एक बार फिर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है. दरअसल वृंदावन की सड़कों पर एक आम आदमी की तरह निशांत कुमार को घूमता देखा गया.

On: Wednesday, February 4, 2026 10:58 PM
Nishant Kumar

CM Nitish Kumar Son Nishant Kumar: बिहार सीएम नीतीश कुमार जिस तरह अपनी सादगी के लिए पहचाने जाते हैं, अब उन्हीं के नक्शे कदम पर उनके बेटे निशांत कुमार भी चल पड़े हैं. तभी तो वृंदावन की सड़कों पर बिना किसी बॉडीगार्ड के एक आम आदमी की तरह पैरों में हवाई चप्पल पहनकर ई रिक्शा की सवारी करते निशांत कुमार नजर आए, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया.

वृंदावन में पहुंचे Nishant Kumar

बिहार सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने परिवार के साथ वृंदावन में पहुंचे. खास बात यह थी कि वह बिना किसी ताम-झाम के वृंदावन पहुंचे थे. ना कोई सिक्योरिटी, ना ही कोई वीआईपी प्रोटोकॉल. उन्हें आम आदमी की तरह वृंदावन की सड़कों पर घूमते देखा गया. निशांत कुमार जिनके पिता खुद बिहार के सीएम है, वह बिना लग्जरी कार के थे. ना ही उनके आसपास कोई बॉडीगार्ड था.

उन्हें साधारण सी चप्पल पहनकर ई रिक्शा में मंदिर के दर्शन करते देखा गया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. निशांत कुमार जिस तरह मंदिर परिसर और तंग गलियों में आम आदमी की तरह घूमते रहे थे, यह दर्शाता है कि वह किस कदर जमीन से जुड़े हुए हैं और उन्हें शोर शराबा और दिखावा की जिंदगी पसंद नहीं है. इस दौरान निशांत का व्यवहार बहुत ही सरल और सादगी से भरा था.

लाइमलाइट से दूर रहते हैं निशांत कुमार

अक्सर यह देखा जाता है कि किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री हो, उनके परिवार के सदस्यों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है लेकिन निशांत कुमार की यह यात्रा इन सब से ऊपर थी. साधारण चप्पल और कपड़े पहनकर वह आम लोगों के साथ घुलते- मिलते नजर आए जिससे यह पहचानना मुश्किल हो गया कि वह नीतीश कुमार के बेटे है. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है कई मौको पर निशांत कुमार ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता है. ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि जिसके पिता इतने बड़े पद पर हो, उनका बेटा इस कदर जमीन से जुड़ा है.

Read Also: Bihar Crime: जुड़वा बेटियों के जन्म पर परिवार ने ली बहू की जान, पति और ससुर को उम्रकैद

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment