IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में फिर नहीं होगा हैंडशेक ? क्रिकेट फैंस को है बेसब्री से इंतजार

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर एक बार फिर यह दावा किया जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच हंदशके नहीं होगा हालांकि से लेकर सस्पेंस बरकरार है

On: Sunday, February 15, 2026 6:12 PM
India vs Pakistan

IND vs PAK; T20 WorldCup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान ( IND vs PAK) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले में बस कुछ ही घंटे का समय बाकी रह गया है. पिछली बार एशिया कप में दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आए थे, लेकिन टीम इंडिया ने उस वक्त पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था. ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों को लेकर ऐसी ही बातें कही जा रही है.

आपको बता दें कि एशिया कप के दौरान जो ‘नो हैंडशेक’ प्रोटोकॉल शुरू हुआ, वह इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि आईसीसी के नियम के मुताबिक मैच के अंत में विपक्षी टीम से हाथ मिलाना एक परंपरा और खेल भावना का हिस्सा है. यह कोई अनिवार्य कानून नहीं है. आईसीसी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि हाथ मिलाना खिलाड़ियों का निजी और नैतिक निर्णय है. आईसीसी किसी भी टीम को इसके लिए मजबूर नहीं कर सकती.

IND vs PAK: दोनों ही टीम के लिए जीत जरूरी

भारत-पाकिस्तान ( IND vs PAK) के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में 27 वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेम दास स्टेडियम में भारतीय समय अनुसार 7:00 बजे से खेला जाएगा. सबसे पहले तो पाकिस्तान सरकार ने इस मैच को बायकाँट करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी ने पीसीबी के साथ बैठक की जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के साथ मुकाबला खेलने का फैसला लिया.

दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा, जहां सुपर 8 में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीम जीत हासिल करना चाहेगी. एक तरफ टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा टीम का नेतृत्व करेंगे.

यहां से शुरू हुआ ‘नो हैंडशेक’ विवाद

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई हत्या और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया जो खेल के मैदान तक पहुंच गया. उसके बाद एशिया कप में जब दोनों टीम (IND vs PAK) के खिलाड़ी एक दूसरे के सामने आए तो सूर्यकुमार यादव ने अपने पाकिस्तानी साथी से हाथ मिलाने से मना कर दिया.

खिलाड़ियों के बीच मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा लाइन नहीं बनी थी, जो इस बात का साफ संकेत था कि दुश्मनी राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में चली गई थी. ऐसे में हर किसी की नजर आज होने वाले मैच पर है, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच किस तरह का हाव-भाव नजर आता है.

Read Also: PhulwariSharif Student Death: पैर की हड्डी टूटी, पीठ पर खरोच! फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामले में बड़ा खुलासा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment