Pappu Yadav Bail Hearing Cancel: यह लगातार दूसरी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई जिस कारण पप्पू यादव की सुनवाई दूसरी बात टली. यानी कि अब उनकी जमानत पर 13 फरवरी को सुनवाई होगी. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 21 साल पुराने मामले में कोर्ट में जमानत दे दी है, लेकिन अभी भी कई मामलों पर वह पुलिस की रिमांड पर है, जिसे लेकर आगे सुनवाई होनी थी लेकिन एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद कामकाज ठप हो गया.
इसी बीच आनन- फानन में पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के बेऊर जेल से पटना व्यवहार न्यायालय पेशी के लिए लाया गया, लेकिन यहां आने पर पता चला कि एक वकील की मृत्यु हो गई. इसलिए कोई वकील साहब बहस नहीं करेंगे यानी कि बिना सुनवाई के ही पप्पू यादव को फिर बेऊर जेल ले जाया गया.
Pappu Yadav की जमानत पर सुनवाई टली
दरअसल आज पटना के सिविल कोर्ट में पप्पू यादव के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी में दर्ज केस को लेकर सुनवाई होनी थी, लेकिन जब पप्पू यादव और उनके वकील कोर्ट पहुंचे तो पता चला कि दो और केस पहले से मौजूद है. पप्पू यादव के वकील ने बताया कोर्ट में दो केस में स्टडी दिखाया गया है. एक कोतवाली थाना कांड संख्या 289/17 और 2019 में आंदोलन के दौरान जो केस हो जाता है. इस केस में आज स्टडी पप्पू यादव को दिखा दिया. इसका मतलब है कि दो केस और इनको सटा दिया गया. यानी की 13 फरवरी को तीन नए केस में बेल को लेकर चर्चा होगी.
शुक्रवार को होगी अगली सुनवाई
पप्पू यादव के वकील को आज पूरी उम्मीद थी कि जमानत मिल जाएगी. उन्होंने कहा यदि बम की खबर की अफवाह नहीं उड़ी होती तोकेसक पर बहस पूरी होती और जमानत भी मिल जाता. अब तीनों मामलों पर बहस शुक्रवार को होगी. आपको बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पिछले 5 दिनों से बेऊर जेल में बंद है. एक केस में जमानत भी मिली, दूसरे केस में उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया था. इससे पहले जब सुनवाई के लिए वह पहुंचे तो पप्पू यादव को व्हील चेयर पर बैठे हुए देखा गया जो थोड़ा लड़खडा़ रहे थे.
Read Also: Patna Murder: पटना में दिनदहाड़े मर्डर, बीच सड़क पर भांजे ने मामा को चाकू से गोदा








