Pappu Yadav: अब सच बोलने से डर लगता है, बेऊर जेल से निकलते दहाड़े पप्पू यादव

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को तीनों मामले में जमानत मिल गई है जिसके बाद वह अब जेल से रहा हो गए हैं. बाहर निकलते ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर जमकर हमला बोला और बताया कि आज के समय में सच बोलना काफी तकलीफ देता है.

On: Saturday, February 14, 2026 8:39 AM
Pappu Yadav Bail

Pappu Yadav Bail: पप्पू यादव (Pappu Yadav) को तीनों मामले में जमानत मिल चुकी है जहां वह पिछले एक सप्ताह से बेऊर जेल में बंद थे. हालांकि कोर्ट ने जमानत देने के साथ यह शर्त जरूर रखी कि जिस- जिस मामले में सुनवाई होगी उसमें उन्हें उपस्थित होना अनिवार्य होगा. शाम 6 बजे जेल से रिहा होने के तुरंत बाद पूर्णिया सांसद कड़ी सुरक्षा के बीच फुलवारी शरीफ में हुए छात्रा की मौत (Phulwarisharif Student Death) मामले को लेकर परिजनों से मिलने पहुंचे. इस बीच मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर तीखा हमला किया.

जेल से निकलते गरजे Pappu Yadav

मीडिया से बातचीत करने के दौरान पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा- मुझे नहीं पता था कि प्रशासन ने ऐसा क्यों किया. सरकार में एक दो लोग हैं जिन्होंने बदमाशी की है. नीट के बच्ची की लड़ाई मै रुकने नहीं दूंगा. मुझे मरवाने की कोशिश हुई. आगे उन्होंने कहा सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा कि कोर्ट और थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे, यह मुझे पता नहीं था. मुझे समझ में नहीं आता कि प्रशासन ने मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया. यह पूरी तरह से एक साजिश के तहत कार्रवाई की गई. सरकार में एक-दो लोग हैं, जिन्होंने ऐसा किया. एक दिल्ली के नेता, एक बिहार के नेता और एक पूर्णिया के नेता की यह साजिश है.

6 फरवरी को गिरफ्तार हुए पूर्णिया सांसद

6 फरवरी को 31 साल पुराने एक मामले में पप्पू यादव को उनके मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया. हालांकि इस केस में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन अन्य दो मामले जोड़ दिए गए. इसके बाद उन्हें जेल में ही रहना पड़ा. गिरफ्तार किए जाने के बाद पप्पू यादव की तबीयत भी बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस और फिर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया.

Read Also: Amitabh Das: छापेमारी के बाद बिगडी़ अमिताभ दास की तबीयत, कहा- निशांत को बचाने के लिए की जा रही साजिश

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment