Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अब राहत मिली है जहां कोर्ट ने तीनों ही केस में उन्हें जमानत दे दी है. सोमवार से ही पटना सिविल कोर्ट में लगातार उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी लेकिन किसी कारणवश सुनवाई टल जा रही थी, लेकिन राहत की बात यह है कि अब पप्पू यादव के पक्ष में फैसला आया है और बाकी अन्य तीन मामलों में जो पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया था, अब वह इससे आजाद हो चुके हैं.
Pappu Yadav: तीनों केस में पप्पू यादव को मिली जमानत
आपको बता दें कि पप्पू यादव को पटना के अलग-अलग थाने समेत पूर्णिया में दर्ज तीन मामलों में जमानत मिल गई है, जिसमें गर्दनीबाग और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़े केस शामिल है. अदालत से बेल मिलने के बाद अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है. आपको बता दें कि कोर्ट द्वारा इस फैसले के बाद पप्पू यादव के समर्थकों में खुशी की लहर है. उनके वकील ने यह पहले ही कहा था कि उन्हें न्याय पर भरोसा है.
Read Also: Bihar Weather: बिहार से होगी अब ठंड की विदाई, कहीं कोहरा कहीं धूप के कारण हर पल बदल रहा मौसम







