Pappu Yadav: हुजूर सरकार मरवा देगी, बचा लीजिए… जज के सामने 20 मिनट तक हाथ जोड़े पप्पू यादव

पुर्णिया सांसद पप्पू यादव को एमपी- एमएलए विशेष अदालत से 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन अन्य दो मामले में जमानत नहीं मिलने के कारण फिलहाल वह बेऊर जेल में ही है.

On: Wednesday, February 11, 2026 7:00 PM
Pappu Yadav In Beur Jail

Pappu Yadav In Beur Jail: पुर्णिया सांसद पप्पू यादव को भले ही 31 साल पुराने मामले में बेल हो गई है लेकिन अभी भी एक अन्य मामले में वह पुलिस की रिमांड पर है जिस पर आज सुनवाई होनी है. इसी बीच पप्पू यादव ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज के सामने पप्पू यादव गिर- गिराकर रोने लगे. आपको बता दें कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से ही बिहार की सियासत एक अलग ही रूप में नजर आ रही है, जहां उनके समर्थकों और निजी सचिव ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Pappu Yadav ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जब मंगलवार की दोपहर पप्पू यादव कोर्ट में पेश हुए तो उन्होंने जज के सामने हाथ जोड़ा और फूट-फूट कर रोने लगे. पप्पू यादव ने जज के सामने गिड़गिड़ाकर कहा- ‘हुजूर सरकार में हत्या कराना चाहती है. पीएमसीएच में लावारिस पड़ा था. वार्ड के बाहर ही एक सुई लगाई गई, जिससे मेरी तबीयत खराब होने लगी. मुझे शक है कि गलत इंजेक्शन देकर पटना पुलिस मेरी हत्या करवाना चाहती है.

मैं सरेंडर करने वाला था. सादे कपड़ों में मेरे घर बहुत से हथियार बंद लोग आए. एसपी नहीं आते तो पता नहीं क्या होता’. दरअसल पटना के एमपी- एमएलए कोर्ट में पप्पू यादव को कैदी वैन में बैठाकर ले जाया गया जहां संशांसद के समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे. इस दौरान उनके पास पुलिस कर्मियों का कडा़ पहरा देखने को मिला.

तीन- चार पन्ने के आवेदन के साथ कोर्ट पहुंचे पप्पू यादव

सुनवाई के दौरान पप्पू यादव को बेहद ही अलग स्थिति में देखा गया. विलचेयर पर बैठकर सुनवाई के दौरान पप्पू यादव अपने नाम का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही नाम आया उन्हें व्हीलचेयर से लड़खराते हुए खड़ा होते देखा गया. उनके पैर कांप रहे थे, आंखें भरी हुई थी. जैसे ही वह खड़े हुए उन्होंने जज के सामने हाथ जोड़ लिए और फूट-फूट कर रोने लगे.

उनसे कहा- हुजूर मै सांसद हूं मुझे बहुत से काम होते हैं. मैं कभी कोर्ट से भागा नहीं हूं. मै सरेंडर करने वाला था. मेरे घर पर बहुत सारी पुलिस आ गई. विरोध भी मैने नही किया. साथ चलने के लिए तैयार था. सादे लिबास में आए दीपक कुमार नाम के शख्स ने पिस्तौल दिखाते हुए मुझे धमकी दी. उस दिन मेरे साथ बहुत दूर्व्यवहार किया गया. आपके आदेश पर मुझे पीएमसीएच इलाज के लिए ले जाया गया, जहां मुझे लावारिस छोड़ दिया गया. इस दौरान पप्पू यादव अपने हाथ में तीन-चार पन्ने का आवेदन लिए हुए थे जिन्होंने जेल में लिखा था.

Read Also: Panchayat News Bihar: विधानसभा में बड़ा संकेत: पंचायत प्रतिनिधियों की सड़क हादसे में मौत पर 10 लाख मुआवजा देने पर विचार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment