Patna BJP Office: पटना में अचानक बढ़ाई गई बीजेपी ऑफिस की सुरक्षा, बाहर की गई बैरिकेडिंग

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद पटना में बीजेपी ऑफिस की सुरक्षा में बढ़ोतरी हुई है और ऑफिस के बाहर बैरिकेडिंग की गई है.

On: Saturday, March 7, 2026 6:51 PM
Patna BJP Office

Patna BJP Office: बिहार की राजनीति में इस वक्त जो उथल-पुथल मची हुई है, उस दौरान देखा जाए तो अचानक राजधानी में बीजेपी ऑफिस (Patna BJP Office) की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है. बीजेपी ऑफिस के बाहर अचानक बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई गई है. आमतौर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस तरह की बैरिकेडिंग नहीं होती है, लेकिन इस वक्त बिहार के राजनीति में जिस तरह की घटना हो रही है उसे लेकर जिला प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा.

इतना ही नहीं जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा में भी इजाफा हुआ है. आमतौर पर ऐसा दृश्य चुनाव या फिर किसी बड़े दंगे को लेकर देखने को मिलता था लेकिन एक बार फिर वही तस्वीर नजर आ रही है.

Patna BJP Office: बीजेपी ऑफिस की बढी़ सुरक्षा

बीजेपी ऑफिस (Patna BJP Office) की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद अब यहां आने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच होगी और आसपास होने वाली सभी घटनाक्रम पर प्रशासन की कड़ी नजर है. इसे लेकर बीजेपी ऑफिस के बाहर बीएसएपी के जवान के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. भाजपा का जो प्रदेश कार्यालय का मुख्य द्वार है उसे बंद कर दिया गया है जो आमतौर पर हमेशा खुला रहता है. इसकी जगह पर छोटे द्वार को खोला गया है, जहां आने- जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

भाजपा को मिलेगा बिहार में अपना सीएम

जब से नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की बातों पर मुहर लगाई है तब से यह लगातार देखा जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही जदयू कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस के बाहर जमकर विरोध किया था, जिसके बाद सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई.

बीते कुछ घंटे में बिहार के राजनीति में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं जिसे लेकर भाजपा और जदयू ने अपने प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है. आपको बता दें कि बिहार में सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने वाले हैं. इसी बीच यह चर्चा है कि बिहार से भाजपा को अपना पहला मुख्यमंत्री मिल सकता है.

Read Also: LPG Price Hike: होली के बाद पटना में महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, ईरान- इजरायल युद्ध का है असर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment