Patna News: राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र इलाके के मेदांता अस्पताल के सामने जब अतिक्रमण हटाने पटना पुलिस पहुंची, तो पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. दरअसल पटना में बीच सड़क पर महिला सिपाहियों को पीटा गया. कंकड़बाग थाना क्षेत्र में मेदांता अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाने जब पटना पुलिस पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया.
इस दौरान बीच सड़क पर कई पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई. इतना ही नहीं अतिक्रमण हटाने के विरोध में लोगों ने सड़क पर आगजनी की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
Patna News: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हुआ हमला
अतिक्रमण हटाने के दौरान कई अतिक्रमणकारियों ने पुलिस के साथ नोक- झोक और उन पर हमला किया. दो से तीन पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है. वहीं कुछ पुलिसकर्मी अभी भी डटकर वहां अतिक्रमण हटा रहे हैं. दरअसल मेदांता अस्पताल के पास अवैध तरीके से रह रहे लोगों को हटाया जा रहा था, जिसका लोगों ने विरोध किया. उसके बाद शोर शराबा होने लगा. इसी बीच लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया.
Read Also: Nitish Kumar: ‘ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही’ सदन में राबड़ी देवी पर भड़के सीएम नीतीश










