Ram Navami 2026: रामनवमी को लेकर पटना में हाई अलर्ट, डीजे के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध

राजधानी पटना में इस वक्त रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए है.

On: Thursday, March 26, 2026 1:53 PM
Ram Navami 2026

Ram Navami 2026: बिहार की राजधानी पटना में रामनवमी (Ram Navami 2026) को लेकर तेजी से तैयारी शुरू हो चुकी है. इसी बीच पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क है. पटना के महावीर मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो और यह त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके.

इन मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग के माध्यम से लाइन की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही पर सही तरह से नियंत्रण रखा जा सकेगा. साथ ही साथ इससे ट्रैफिक व्यवस्था में भी किसी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी.

Ram Navami 2026: रामनवमी पर पटना में अलर्ट

हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी (Ram Navami 2026) के अवसर पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जुलूस निकाले जाएंगे. यही वजह है कि डाक बंगला चौराहा और महावीर मंदिर की ओर खास तौर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. भिड़ को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष निगरानी रखी जाएगी. इस बीच चोरी करने वाले और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए भी पुलिस सादे लिबास में मौजूद रहेगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन काफी ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं.

अब पटना में रामनवमी (Ram Navami 2026) शोभा यात्रा में उनके शामिल होने की जानकारी सामने आई है. दरअसल रामनवमी महोत्सव में शामिल होने के लिए वह खास तौर पर दिल्ली से पटना बुधवार को पहुंचेंगे. रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत शहर में 52 से अधिक शोभा यात्राएं निकाली जाएगी. खास तौर पर डाक बंगला चौराहे को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा जहां तरह-तरह की झांकियां देखने को मिलेगी.

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

रामनवमी को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. हालांकि छोटे स्पीकर की सीमित अनुमति दी गई है. इतना ही नहीं प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील की है कि वह किसी भी ऐसी वस्तु को अपने साथ ना रखें जिससे उन्हें नुकसान हो. इसके साथ ही साथ देखा जाए तो पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी तरह की अनहोनी को नियंत्रित किया जा सके. रामनवमी के अवसर पर पूरा पटना इस वक्त जगमग नजर आ रहा है जिसके लिए प्रशासन की तैयारी भी पूरी है.

Read Also: Petrol-Diesel Price Hike: बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment