Patna School Timing: मौसम में बदलाव होने के साथ ही अब बिहार में स्कूलों की समय सीमा में भी बदलाव होता नजर आ रहा है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक 6 अप्रैल से सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट (Patna School Timing) में संचालित की जाएगी. इतना ही नहीं वैसे स्कूल जिसमें दो शिफ्ट में पढ़ाई चलती हो, उसे लेकर फैसला डीईओ करेंगे. माध्यमिक शिक्षा निर्देशक ने इसका लेटर जारी करते हुए सभी जिलों को निर्देश भेजा है. इस फैसले के बाद स्कूल के संचालन में एकरूपता आएगी और बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा.
Patna School Timing: 6 अप्रैल से बदलेगा स्कूल का समय
अप्रैल महीने की शुरुआत होने के साथ ही तापमान में भी हर दिन बढ़ोतरी नजर आ रही हैं. यही वजह है कि छोटे बच्चों को बढ़ती गर्मी से राहत देने के लिए अब जिले के सभी सरकारी स्कूल (Patna School Timing) को सुबह जल्दी खोलने का फैसला लिया गया है. नए नियम के अनुसार विद्यालय सुबह 6:30 खुलेंगे और दोपहर 12:30 तक सभी शैक्षणिक गतिविधियां समाप्त हो जाएगी.
शिक्षकों को इस समय का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है. साथ ही साथ जो नई समय सारणी है, उसे भी सभी स्कूलों को मानने का निर्देश मिला है. नए आदेश के मुताबिक स्कूल खुलने के बाद 7:00 बजे तक प्रार्थना होगी. इसी दौरान चेतना सत्र भी आयोजित किया जाएगा. इसके बाद नियमित कक्षा शुरू होगी.
सात पीरियड में होगी पढ़ाई
समय सारणी में बदलाव (Patna School Timing) के बाद सात पीरियड में अब पढ़ाई होगी, जहां 7:00 से 7:40 तक पहली घंटी चलेगी. वहीं 9:00 से 9:40 तक लंच का समय होगा जिसमें छात्र भोजन कर पाएंगे और इसके बाद फिर कक्षा शुरू होगी. इतना ही नहीं छुट्टी के बाद शिक्षक 10 मिनट तक पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा करेंगे जिसे शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए काफी अहम माना जा रहा है.








