Pawan Singh In Court: भोजपुरी स्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं, लेकिन इस वक्त उन्हें कोर्ट के चक्कर काटते हुए देखा गया. दरअसल 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उन पर कार्रवाई की गई थी और मामला दर्ज हुआ था. इसी समक्ष मंगलवार को डेहरी के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में वे हाजिर हुए. हालांकि इस मामले में पावर स्टार को जमानत दे दी गई है. 2024 के लोकसभा चुनाव में खुद पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने उतरे थे लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
इस कारण कोर्ट में पहुंचे Pawan Singh
दरअसल 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान जब पवन सिंह चुनाव प्रचार करने उतरे तो काराकाट विधानसभा क्षेत्र में उनके पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला था. इसी मामले को लेकर उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. अब उन्हें इस मामले में कोर्ट से राहत मिली है. इस मामले में पवन सिंह के वकील ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन मामले के बाद पवन सिंह और अंकुश कुमार को कोर्ट ने समन किया.
इसके बाद दोनों ने न्यायालय में आकर आत्म समर्पण किया. जब न्यायालय ने इसे पूछा कि क्या बिना अनुमति के रोड शो किया गया था, इन दोनों ने इससे साफ इनकार कर दिया. अभी पूरे मामले में सरकार अपने सबूत पेश करेगी जिसमें यह पता चलेगा कि वाकई में पवन सिंह को इस रैली के लिए अनुमति दी गई थी या नहीं.
Read Also: Pappu Yadav: पप्पू यादव को मिली जमानत, पर अभी भी जेल में रहेंगे सांसद








