Rahul Gandhi On Pappu Yadav: बिहार में नीट छात्रा मौत मामले को लेकर सियासत गर्मा गई है. इस मुद्दे को लेकर लगातार पप्पू यादव सरकार पर निशाना साथ रहे थे. इसी बीच अचानक आधी रात को उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरी घटना पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिन्होंने नीतिश सरकार पर जमकर हमला बोला है. राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं और इसे बिहार सरकार का प्रतिशोध बताया है.
Rahul Gandhi ने किया ये पोस्ट
सोशल वीडियो पर राहुल गांधी ने इस मामले में पोस्ट किया है और लिखा ‘पटना में नीट की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सडांश को उजागर कर दिया है. पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की तो वही पुराना बीजेपी- एनडीए मॉडल सामने आ गया. केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो. इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव ही मजबूती से खड़े हुए.
आज उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है, ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके. सबसे चिंताजनक तत्व ये है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती है. एक भयावाह साजिश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही है और सरकार खौफनाक सच्चाई से आंखें मोड कर बैठी है. यह राजनीति नहीं इंसाफ का सवाल है. यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल है’.
गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत
जब पटना पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार कर ले जा रही थी तो इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया. वहां उन्हें बेड नहीं मिला और पूरी रात वो स्ट्रेचर पर रहे. इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया. फिलहाल अभी उनका इलाज चल रहा है. आज कोर्ट में उनकी पेशी हो सकती है. इसके बाद स्पष्ट होगा कि उनके खिलाफ कार्रवाई होगी या नहीं.
Read Also: Pappu Yadav: IGIMS से पीएमसीएच पहुंचे पप्पू यादव, पूरी रात स्ट्रेचर पर रहे सांसद







