Rajasthan Royals New Captain Riyan Parag: आईपीएल 2026 को शुरुआत शुरू होने में लगभग 1 महीने का समय बचा है, जिससे पहले आईपीएल लीग का पहला टाइटल जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अब एक नए कप्तान के साथ ही सीजन शुरू करने का फैसला लिया है. संजू सैमसन के फ्रेंचाइजी छोड़ने के बाद अब युवा ऑलराउंडर रियान पराग (Riyan Parag) को राजस्थान रॉयल्स ने नए कप्तान के तौर पर अहम जिम्मेदारी दी है.
खास बात ये है कि टीम में कई बड़े खिलाड़ियों के होते हुए रियान पराग पर फ्रेंचाइजी ने विश्वास किया है. हालांकि रियान टीम के एक भरोसेमंद खिलाड़ी है, जिन्होंने कई दफा कप्तानी भी की है.
Riyan Parag बने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
मौजूदा समय में देखा जाए तो संजू सैमसन को ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया गया था. इसके बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि रियान पराग टीम के नए कप्तान बन सकते हैं. हलाकिं उन्होंने कप्तान बनने के रेस में यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने टीम के लिए कई बार दमदार खेल दिखाया है.
हालांकि पिछले सीजन भी रियान पराग (Riyan Parag) को राजस्थान रॉयल्स के लिए कई मौके पर कप्तानी करते हुए देखा गया, जो घरेलू क्रिकेट में असम क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं.
नए बदलाव के साथ उतरेगी राजस्थान रॉयल्स
बीते कई सालों से संजू सैमसन के कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. कई बार यह टीम फाइनल तक जरूर पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीता. फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 11 मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें यह बताया गया कि किस तरह बदाले और संगकारा ने कप्तान चुनने की प्रक्रिया अपनाई.










