Rinku Singh Father: रिंकू सिंह के पिता की हुई मौत, जून में बजने वाली थी शहनाई

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है, जिस कारण जून में रिंकू और प्रिया सरोज की होने वाली शादी अब टल सकती है.

On: Friday, February 27, 2026 11:33 AM
Rinku Singh Father Death

Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) जो इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए टीम इंडिया का हिस्सा है, उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक तरफ घर में शादी की तैयारी चल रही थी, वहीं दूसरी ओर पिता के जाने से मातम जैसा माहौल हो गया है.

रिंकू के पिता खानचंद (Rinku Singh Father) ने नोएडा के यथार्थ अस्पताल में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से उनके पिता की तबीयत खराब चल रही थी जिसे लेकर टी20 विश्व कप के बीच में भी वह अपने पिता से मिलने प्रैक्टिस सेशन छोड़कर पहुंचे थे, लेकिन अब उनके सर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ चुका है.

Rinku Singh Father: कैंसर के कारण गई रिंकू सिंह के पिता की जान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता खान चांद सिंह (Rinku Singh Father) को चौथे स्टेज का लिवर कैंसर था. मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें नोएडा के सेक्टर ओमेगा वन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. जैसे ही पिता के तबीयत बिगड़ने की सूचना रिंकू सिंह को मिली, वह टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर लौटे. वह उस वक्त टीम के साथ चेन्नई में थे.

आपको बता दें कि रिंकू सिंह का अपने पिता (Rinku Singh Father) के साथ एक बेहद ही गहरा नाता था. वो उनके पिता ही थे जिन्होंने उनका हर कदम पर साथ दिया. अपने विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच विनिंग पारी के लिए पहचाने जाने वाले रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर काफी बेहतरीन रहा है लेकिन उनके पिता के चले जाने के बाद इस वक्त उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती.

घर में बजने वाली थी शहनाई

क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर सांसद प्रिया सरोज की शादी जून में होनी थी, जिन्होंने पिछले साल 8 जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी. इसके लिए परिवार वाले जोरों- शोरों से तैयारी में जुटे हुए थे. माना जा रहा है कि अब रिंकू सिंह के पिता के गुजरने के बाद शादी की तारीख को और आगे बढ़ाया जाएगा. इससे पहले 18 नवंबर 2025 को शादी की तारीख तय हुई थी लेकिन आईपीएल और अन्य क्रिकेट व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा.

Read Also: Meri Panchayat App क्या है? मोबाइल से देखें पंचायत का बजट, योजना और विकास कार्य की पूरी जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment