Tejashvi Yadav: टूटने वाली है राजद, तेजस्वी यादव के बैठक में दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा कोई विधायक

Tejashvi Yadav Meeting: बिहार चुनाव में मिली हार के बाद राजद में लगातार मंथन जारी है. जब से तेजस्वी यादव ... Read more

On: Sunday, January 18, 2026 10:44 AM
Tejashvi Yadav Meeting

Tejashvi Yadav Meeting: बिहार चुनाव में मिली हार के बाद राजद में लगातार मंथन जारी है. जब से तेजस्वी यादव विदेश से बिहार लौटे हैं उन्होंने पार्टी के हार पर मंथन शुरू करने के साथ ही भीतर घात करने वालों पर भी कड़ा एक्शन लिया है. 17 जनवरी को तेजस्वी ने पटना में अपने सरकारी आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की.

हालांकि इस बैठक में राजद का एक भी विधायक नहीं पहुंचा जिसने बिहार के राजनीति में एक नई चर्चा शुरू कर दी है. सबसे बड़ा सवाल है कि अगर हार की समीक्षा के लिए विधायकों को बुलाया गया तो वह क्यों नहीं पहुंचे. ऐसे में माना जा रहा है कि राजद को एक और बड़ा झटका लग सकता है और संभवत: उसके कई विधायक एनडीए ज्वाइन कर सकते हैं.

Tejashvi Yadav: आरजेडी में होगी बड़ी टूट

आरजेडी जो हमेशा अटूट रहने की बात कहती है, अब उस पर भी सवाल उठने लगे हैं. आपको बता दें कि पार्टी में टूट की खबरों को बल तब मिला जब जदयू विधायक अजीत सिंह ने यह कहा कि राजनीति में कभी भी कुछ हो सकता है और खरमास के बाद यदि कुछ हो जाता है तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए.

हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि हम लोग क्यों किसी को तोड़ेंगे और जोड़ेंगे. जदयू विधायक ने यह जरूर कहा कि विपक्ष के विधायकों को यह पता है कि उधर रहेंगे तो उनका काम नहीं हो पाएगा इसलिए भाग दौड़ का आभास हमें हो रहा है जिसके बाद कुछ तो बदलाव जरूर हो सकता है.

बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा

तेजस्वी ने जो अपने सरकारी आवास पर बैठक का आयोजन किया, उसमें पार्टी की मजबूती, संगठन विस्तार, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र और बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई. साथ ही साथ विपक्ष की भूमिका को मजबूत करने के लिए और सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर नेताओं को कड़ा निर्देश दिया गया. माना जा रहा है कि बजट सत्र के बाद सीएम नीतीश कुमार की तरह तेजस्वी यादव प्रदेश में यात्रा निकाल सकते हैं जिसे लेकर पार्टी के बीच मंथन चल रहा है. हालांकि इन सभी मुद्दों के बीच पार्टी का कोई विधायक मौजूद नहीं था जिसने अब एक नई चर्चा शुरू कर दी है.

Read Also: Bihar Weather: अचानक बिहार में बदल गया मौसम, अगले तीन दिनों तक रहेगा कोहरे का पहरा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment