Bihar Weather: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बदला बिहार का मौसम, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी

पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार के मैदानी क्षेत्रों में भी नजर आने वाला है, जहां मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज रफ्तार की हवा और बारिश की संभावना जाहिर की है, जिससे तापमान नीचे जा सकता है.

On: Saturday, February 7, 2026 9:24 AM
Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में अब अचानक ठंड लौटने वाली है. लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण अब बिहार के मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जाहिर की है. साथ ही साथ विभाग ने कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्ष की संभावना जताई है. यही वजह है कि 6 फरवरी से 11 फरवरी के दौरान तापमान नीचे जा सकता है.

राजधानी पटना में कभी धूप कभी बादल और कहीं-कहीं पर बारिश के कारण हर घंटे के साथ मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम सिस्टम के प्रभाव से पटना के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. हालांकि आज पटना का मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम के समय कनकनी महसूस होगी.

Bihar Weather: सुबह- शाम बनी रहेगी ठंड

आपको बता दें कि बिहार के अधिकांश हिस्सो में सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होगा. वही दिन के समय धूप निकलने से तापमान थोड़ा ऊपर जरूर जा रहा है, लेकिन फिर रात के समय ठंड का अनुभव जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को बिहार के किसी भी हिस्से में घने कोहरे का अलर्ट नहीं है. हालांकि 12 फरवरी से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है.

यही वजह है कि फरवरी महीना खत्म होने के साथ ही मौसम धीरे-धीरे और गर्म होता जाएगा. अगर बीते 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे अधिकतम तापमान गोपालगंज में 29.02 डिग्री सेल्सियस हुआ. वही सबसे कम तापमान किशनगंज में 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा. कई जगहों पर 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक के न्यूनतम तापमान में गिरावट दिखी.

जाने आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में मौसम सामान्य रहने की बात कही है. हालांकि सुबह के समय कई हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन होते ही मौसम साफ हो जाएगा और खिली धूप रहेगी. उत्तर- पश्चिम बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. अगले 7 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा जिस कारण लोगों को परेशानी नहीं होगी.

Read Also: Pappu Yadav Arrested: गिरफ्तारी के तुरंत बाद पप्पू यादव की बिगडी़ तबीयत, IGIMS ले गई पुलिस

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment