Sheetla Mandir Stampede: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की सुबह एक बहुत बड़ा हादसा हो गया, जिस कारण अफरा- तफरी मच गई. आपको बता दें कि चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला अष्टमी के मौके पर नालंदा के शीतला मंदिर (Sheetla Mandir) में काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे और वहां एक भव्य मेला भी लगा था. हालांकि भीड़ को संभालने के लिए पूरी व्यवस्था नही की गई थी. अचानक दर्शन के दौरान धक्का मुक्की हो गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए.
Sheetla Mandir में मची भगदड़
नालंदा के शीतला मंदिर (Sheetla Mandir) में हुए हादसे के दौरान 8 महिलाओं की भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक पुरुष को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया सरकार द्वारा मृतकों के आश्रितों को ₹600000 मुआवजा देने की घोषणा की गई है. वहीं केंद्र सरकार ने दो लाख के मुआवजे की घोषणा की है.
आपको बता दें कि धक्का- मुक्की के कारण हादसे को लेकर मंदिर और मेला बंद करवा दिया गया है इस हादसे के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि लोग लाइन में लगने की जगह आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे जिस कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई. हादसे के बाद पुलिस और एंबुलेंस को पहुंचने में भी देर हुई जिस कारण लोगों ने दम तोड़ दिया.
लेट पहुंची पुलिस और एंबुलेंस
शीतला मंदिर (Sheetla Mandir) में यह हादसा मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे का बताया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं के लिए कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई थी. वहां मौजूद कुछ लोगों ने यह बताया कि सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था, ना ही अंदर पुलिस का कोई जवान तैनात था. मंदिर के पुजारी जल्दी-जल्दी दर्शन कर निकालने को कह रहे थे. इसी बीच एक महिला को चक्कर आया और वह गिर पड़ी. कुछ लोग उसे संभालने लगे और भीड़ को पीछे करने की कोशिश की.
इसी दौरान भगदड़ मची. भगदड़ के बाद कई महिलाएं बेहोश हो गई और दर्द से चिल्ला रही थी लेकिन 40 मिनट बाद एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंची और पुलिस के कुछ अफसर आए तब तक कई लोगों की मौत हो चुकी थी.
Read Also: Patna gas cylinder shortage: पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा! 2KM जाम, लोगों का फूटा गुस्सा








