SVU Raid On DDC Brijesh Kumar: शिवहर के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर बृजेश कुमार (Brijesh Kumar) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की है. आपको बता दें कि टीम ने शिवहर से लेकर पश्चिम चंपारण के बेतियां तक अपना जाल बिछाया और अब इसकी चिंगारी धीरे-धीरे पटना में भी सुलगने लगी है, जिस कारण पटना तक के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.
आपको बता दें कि बृजेश कुमार के ऊपर यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है जिसका उनके पास कोई ठोस जवाब नहीं है. इस हाई प्रोफाइल छापेमारी ने एक बार फिर बिहार में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उजागर किया है.
Brijesh Kumar के पटना- बेतिया वाले ठिकानों पर छापेमारी
निगरानी विभाग की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बृजेश कुमार (Brijesh Kumar) के पटना- बेतिया समेत कुल चार ठिकानों पर छापेमारी की. सबसे पहले शिवहर जिला मुख्यालय में बृजेश कुमार के सरकारी आवास और कलेक्ट्रेट वाले उनके दफ्तर पर पहली टीम पहुंची और 2 घंटे तक निगरानी चली. उसके बाद दूसरी टीम ने पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के जितवारपुर में छापा मारा.
इतना ही नहीं उनके ससुर जो की रिटायर्ड इंजीनियर है, उनके सीतामढ़ी वाले घर पर भी टीम की रेड पड़ी है. निगरानी कर रही टीम को आभूषण के साथ नोट की गड्डियां बरामद हुई है, जिसे गिनने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया.
हाई कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
दरअसल बृजेश कुमार (Brijesh Kumar) के ऊपर यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है. डीडीसी बृजेश कुमार पर ये आरोप है कि उन्होंने अपनी वैध आय के स्रोतों से कहीं अधिक एक करोड़ 86 लाख रुपए की संपत्ति अर्जित की है, जिसका कोई संतोषजनक हिसाब उनके पास नहीं है. फिलहाल छापेमारी के दौरान वित्तीय दस्तावेज, बैंक खातों के विवरण, निवेश संबंधी कागजात और अन्य भौतिक संपत्तियों की जांच की जा रही है.
Read Also: Nitish Kumar: चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, आगे भी पार्टी को करेंगे लीड








