Tejashvi Yadav On Wheelchair: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा के बजट सत्र के दौरान व्हील चेयर पर जब पहुंचे तो एक नई चर्चा शुरू हो गई. तेजस्वी यादव को इस स्थिति में देखकर हर कोई हैरान रह गया, लेकिन व्हीलचेयर पर बैठने के दौरान उनके पैर के अंगूठे में पट्टी नजर आई जिससे यह साफ पता चल रहा था कि उन्हें कुछ तकलीफ है. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके नाखून में चोट लग गई. हालाकिं तेजस्वी के भाव से साफ पता चल रहा था कि उन्हें दर्द महसूस हो रहा है.
व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे Tejashvi Yadav
सदन में व्हीलचेयर पर आने के पीछे तेजस्वी यादव का सबसे बड़ा कारण यह था कि उनके बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी है, जिस कारण वह अभी चल नहीं सकते हैं. दरअसल उनके पैर के बाएं अंगूठे का नाखून निकल गया है. यही वजह है कि वह बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान व्हीलचेयर पर नजर आए. दरअसल कुछ समय पहले तेजस्वी यादव के पैर में ठोकर लग गई थी जिस कारण उनके पैर के अंगूठे का ऑपरेशन हुआ था.
चोट के बावजूद सदन में पहुंचे तेजस्वी
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभीभाषण हुआ, जिसमें तेजस्वी यादव हर हाल में शामिल होना चाहते थे. यही वजह है कि इस स्थिति में भी पहले दिन तेजस्वी यादव इस सत्र में शामिल होने पहुंचे. हालांकि सदन के अंदर सीढि़यो पर जहां व्हीलचेयर जाने की सुविधा नहीं है, वहां तेजस्वी यादव को पैर से चलना पड़ा. इस दौरान उन्हें थोड़ी परेशानी जरूर हुई.








