Tejashvi Yadav Injury: केंद्र सरकार के बजट पेश करने के बाद अब बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है, जहां 2 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चोटिल हो गए हैं. दरअसल राजद ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि सदन में बजट सत्र के पहले दिन तेजस्वी यादव मौजूद नहीं रहेंगे. तेजस्वी यादव की चोट थोड़ी गंभीर है जिस कारण वह घर पर आराम करेंगे.
Tejashvi Yadav: RJD ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है कि बीते 24 जनवरी को तेजस्वी यादव चोटिल हो गए थे और वो फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं. इसकी कुछ तस्वीरें भी पार्टी द्वारा शेयर की गई है. हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को ठोकर लगने के कारण तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था, जिस कारण उन्हें अचानक सदन छोड़कर बाहर जाना पड़ा. आपको बता दें कि बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होता है. वही देखा जाए तो इस सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे उठाते हैं.
कमजोर हो सकती है विपक्ष की आवाज
बिहार में तेजस्वी यादव लगातार कई मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते नजर आते हैं. फिर चाहे महिला सुरक्षा का मुद्दा हो, रोजगार का मुद्दा हो या फिर राज्य में हो रहे आपराधिक घटना हो, लगातार तेजस्वी यादव सरकार के दावे और वादे को झूठा साबित करते हुए सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करते हैं. अगर बिहार के बजट सत्र के दौरान तेजस्वी गैर मौजूद रहते हैं तो सदन में विपक्ष की आवाज थोड़ी कमजोर हो सकती है.








