Tejashvi Yadav: राजद में लालू राज खत्म, तेजस्वी बनेंगे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Tejashvi Yadav: लालू प्रसाद यादव की पार्टी और उनके परिवार में इस वक्त किस तरह का मतभेद चल रहा है, ... Read more

On: Sunday, January 18, 2026 2:15 PM
Tejashvi Yadav

Tejashvi Yadav: लालू प्रसाद यादव की पार्टी और उनके परिवार में इस वक्त किस तरह का मतभेद चल रहा है, यह आज किसी से छुपा नहीं है. तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए परिवार और पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद राजद की कमान अब सीधे तौर पर तेजस्वी यादव के हाथों में आ गई है. लालू प्रसाद यादव की लगातार बिगड़ती तबीयत के बाद यह कहा जा रहा था कि तेजस्वी अब पार्टी की बागडोर संभाल सकते हैं.

ऐसे में अब इसे लेकर एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है. लालू यादव के स्वास्थ्य को देखते हुए राजद ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है और तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

Tejashvi Yadav को मिलेगी राजद की कमान

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये जानकारी मिली है कि राजद की राजनीति में एक बहुत बड़ा फेरबदल होने का संकेत मिल रहा है. पार्टी जल्द ही अपने नेतृत्व ढांचे में बड़ा फैसला ले सकती है. काफी लंबे समय से लालू यादव की खराब तबियत को देखते हुए तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर विचार चल रहा है. 25 जनवरी को राजद द्वारा एक विशेष बैठक बुलाया गया है जिसमें इस बात पर मोहर लग सकती है. अगर वाकई में यह फैसला लिया जाता है तो यह तय है कि राजद में अब लालू राज खत्म हो जाएगा.

लालू यादव ने तेजस्वी को सौंपी कमान

जब से तेजस्वी विदेश यात्रा से लौटे हैं, उसके बाद से ही बिहार के राजनीति में वह सक्रिय है. इस वक्त वह लगातार समीक्षा बैठक कर बिहार चुनाव में मिली हार और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. तेजस्वी को राजद में लालू यादव के बाद नंबर 2 का दर्जा पहले से प्राप्त है, क्योंकि पार्टी में कोई भी बड़ा फैसला लेना हो, वह काम तेजस्वी यादव ही करते हैं.

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही लालू यादव ने यह पावर तेजस्वी यादव को सौंप दी थी, फिर चाहे बात चुनाव में टिकट काटने से लेकर या टिकट बांटने तक की हो, सभी काम तेजस्वी करते हैं. अगर उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद मिलता है तो उनकी ताकत और भी ज्यादा बढ़ जाएगी.

Read Also: Tejashvi Yadav: टूटने वाली है राजद, तेजस्वी यादव के बैठक में दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा कोई विधायक

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment