RCB: बिक गई आरसीबी, बनी इतिहास की सबसे महंगी फिल्म

आईपीएल के डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16700 करोड रुपए में बिक चुकी है, जो आईपीएल 2026 से पहले इतिहास की सबसे महंगी टीम बन चुकी है.

On: Wednesday, March 25, 2026 11:06 PM
RCB Sold Out

RCB Sold Out: आईपीएल की शुरुआत होने से महज कुछ दिन पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को नया खरीदार मिल गया. आपको बता दें कि आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर और ब्लैक स्टोन पर्पेटुअल प्राइवेट ने मिलकर आईपीएल की मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीद लिया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि इन चारों कंपनी का यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ एक समझौता हुआ जिसमें आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल है. आरसीबी (RCB) को 16.706 करोड रुपए में खरीदा गया है, जिसके तहत अब विक्रम बिरला इसके अध्यक्ष होंगे. जबकि टाइम्स आफ इंडिया के सत्यन गजवानी फ्रेंचाइजी के वाइस चेयरमैन होंगे.

हालांकि आरसीबी को टेकओवर की प्रक्रिया अभी भी खत्म नहीं हुई है. इसमें आईपीएल और डब्लूपीएल के नियामक संस्था बीसीसीआई, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और संबंधित संस्थाओं की मंजूरी मिलना काफी ज्यादा जरूरी है.

RCB बनी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम

16700 करोड रुपए में बिकने वाली आरसीबी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन चुकी है. इस पूरी टीम के बाद कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा- आईपीएल अब एक ग्लोबल पावर हाउस बन चुका है और आरसीबी की विरासत को और आगे ले जाने के लिए तैयार है. आपको बता दें कि आरसीबी को खरीदने के लिए दुनिया के बड़े-बड़े बिजनेसमैन रेस में थे जिसमें सिरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला, मणिपाल अस्पताल के रंजन पई के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड के मालिक ब्लेजर परिवार और टेमासेक जैसी कई बड़ी निवेश कंपनियां शामिल थी.

साल 2008 में यूनाइटेड स्पिरिट्स ने आरसीबी को मात्र 485 करोड़ में खरीदा था जहां इसमें 16700 करोड़ तक का सफर तय किया है. इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि आरसीबी की कामयाबी में विराट कोहली का बहुत बड़ा योगदान है. जब से 2013 से विराट कोहली इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं, टीम की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हालांकि इस टीम को अपने पहले खिताब जीतने के लिए 17 साल लग गए.

Read Also: LPG Cylinder Booking: अब 35 दिन के पहले नहीं मिलेगा दूसरा सिलेंडर, गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment