Neeraj Kumar On Anant Singh and Lalan Singh: बिहार विधान परिषद में बंपर जीत हासिल करने के बाद जदयू के नव निर्वाचित एमएलसी नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया है। सबसे पहले तो ललन सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि जीत के बाद ललन सिंह से आशीर्वाद लेने का कोई सवाल नहीं है। नीरज कुमार ने ललन सिंह से आशीर्वाद लेने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। इतना ही नहीं नीरज कुमार यही तक नहीं रुके। आगे उन्होंने अनंत सिंह को लेकर भी काफी कुछ कहा जो एक बार फिर बिहार की राजनीति में सियासी भूचाल ला सकता है।
अनंत सिंह को लेकर Neeraj Kumar ने फिर दिया बयान
बिहार एमएलसी चुनाव में मिली जीत के बाद नीरज कुमार ने अनंत सिंह को लेकर कहा कि ‘ऐसे लोगों से बधाई लेने पर पाप चढ़ता है, जो कर्ज मिला उसे सूद समेत लौटाएंगे। हर किसी को पार्टी धर्म का पालन करना चाहिए’। इतना ही नहीं नीरज कुमार ने चुनाव को धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई बताया।
नीरज कुमार ने कहा कि ‘इन लोगों का तो तबीयत खराब हो गया होगा, बीपी चढ़ गया होगा। हम इन लोगों से बधाई लेने के लिए थोड़ी ना पैदा हुए हैं। जिनको बधाई देना है वह दे रहे हैं। सुलाहनामा के लिए ना मेरे तरफ से कोई कोशिश हुई है ना होगी’।
Neeraj Kumar ने कहा- आखिर मेरा क्या दोष था?
आपको बता दें कि चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार ने संजय झा और उमेश कुशवाहा से मुलाकात की। नीरज कुमार ने कहा कि ‘हम लोग राजनीति में इसलिए आए हैं ताकि नीतीश कुमार के पद का अनुसरण कर सके। ऐसे में अगर कोई कहता है कि हम बधाई नहीं देंगे तो उनका बधाई लेने के लिए हम बैठे हुए नहीं है’। नीरज कुमार ने आगे कहा कि पूरे चुनावी प्रकरण में आखिर मेरा क्या गुनाह था जिस कारण चुनाव की प्रक्रिया में हमें इतनी परेशानी झेलनी पड़ी।
मेरे मां- पिता और पुर्खो ने यही सिखाया है कि अगर कोई भी कर्ज लेना बेटा तो उसे सूद समेत लौटाना और इस राजनीति के कर्ज को तो हम सूद समेत लौटाएंगे। नीरज कुमार का मानना है कि इन आठ सीटों पर हुए चुनाव जेडीयू और इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण थे। हालाकिं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट सबसे महत्वपूर्ण थी, क्योंकि वहां राजनीतिक टूट की कोशिश ही हो रही थी।
Read Also: इस बार चुनाव में पैसे का खेल हुआ, Bhai Virender ने MLC चुनाव को लेकर किया बड़ा खुलासा








