Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटो की गिनती जारी है, जहां पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सारण में मतगणना केद्रों के अंदर काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरूआती रुझान में देखा जाए तो जनता दल यूनाइटेड के नीरज कुमार 900 वोटो से आगे चल रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की ओर से दिलीप कुमार दूसरे नंबर पर है। सबसे हैरानी की बात ये है कि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जिस अनुज सिंह के लिए अपनी पार्टी से बगावत की, वह 671 वोटो के साथ तीसरे नंबर पर है।
पटना स्नातक सीट की है सबसे ज्यादा चर्चा
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के ताजा अपडेट के अनुसार देखा जाए तो एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र सिंह 1896 वोट से आगे चल रहे हैं। वही निवर्तमान एमएलसी संजय सिंह दूसरे नंबर पर और निर्दलीय भूषण झा तीसरे नंबर पर है। वही इस सीट से जनसुराज चौथे नंबर पर है। आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनावी नतीजे केवल जीत- हार तक सीमित नहीं है। बल्कि जनता दल यूनाइटेड के अंदर नेतृत्व, वर्चस्व और गुटबाजी को लेकर चल रही चर्चाओं को भी एक नया रूप मिल सकता है।
इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक सीट की है जहां जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह कर रहे हैं। अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉक्टर अनुज सिंह के लिए जमकर प्रचार किया, जिसके लिए उन्हें पार्टी से बाहर भी होना पड़ा।








