Anant Singh: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. इसी बीच मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो चुकी है. दरअसल दुलारचंद यादव की हत्या मामले में पटना पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया है. एक बाहुबली के रूप में पहचाने जाने वाले अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं.
Anant Singh: 100 करोड़ की संपत्ति और 28 क्रिमिनल
बाहुबली अनंत सिंह द्वारा दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास लगभग 100 करोड़ की संपत्ति है, जो सामाजिक कार्य, व्यवसाय और खेती से जुड़े हैं. ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि बिहार में करीब 28 क्रिमिनल केस उनपर दर्ज है. आज से 3 साल पहले 2022 में अवैध हथियार रखने के मामले में उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन 2024 में उन्हें पटना हाई कोर्ट द्वारा जमानत दी गई.
एक बार फिर दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अनंत सिंह की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है, जिनकी गिरफ्तारी से नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार में एनडीए को करारा झटका लगा है.
एनडीए को लगा दोहरा झटका
अनंत सिंह ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत जनता दल यूनाइटेड के साथ की. हालांकि बीच में वह नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं हालांकि अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने पूरे मोकामा क्षेत्र में सियासी तापमान बढ़ा दिया है.
अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद जनसुरज और राष्ट्रीय जनता दल ने मोकामा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. ये गिरफ्तारी जदयू के लिए अब दोहरी चुनौती बन गई है. एक तरफ उन्हें अपने प्रत्याशी अनंत सिंह की छवि संभालनी हैं, दूसरी और विपक्ष इस मौके को नीतीश कुमार की दोहरी नीति बता रहे हैं.








