US- Israel Attack On Iran: ईरान पर इस वक्त इजरायल और अमेरिका (US- Israel Attack On Iran) ने मिलकर दो तरफा हमला बोल दिया है, जिसके बाद ईरान की स्थिति काफी ज्यादा खतरनाक हो चुकी है. दरअसल ईरान पर यह व्यापक सैन्य हमला हुआ है जिसमें लगभग 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में ईरान के राष्ट्रपति भवन खुफिया एजेंसी के मुख्यालय सहित कई अहम सरकारी भवनों को टारगेट किया गया है.
ईरान के सरकारी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक कुल 7 मिसाइल उनके प्रमुख ठिकानों पर गिर चुकी है. इसी बीच देखा जाए तो ईरान में रहने वाले भारत के लोगों के लिए भारतीय दूतावास ने सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है.
US- Israel Attack On Iran: ईरान ने भी शुरू किया जवाबी हमला
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में ही यह कहा था कि हम किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे. इस बीच ईरान ने भी इजराइल (US- Israel Attack On Iran) पर अटैक करके धीरे-धीरे इसे भीषण जंग में तब्दील कर दिया है. आपको बता दें कि अब ईरान ने भी जवाबी मिसाइल हमले में इजरायल के हाईफा, तेल अवीव, और गैलीलि जैसे शहरों पर निशाना बनाना शुरू कर दिया है.
साथ ही साथ ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर हमला किया है, जिसमें कतर, बहरीन और कुवैत जैसे देश शामिल है. साथ ही साथ इन देशों मे अमेरिका के बेस को ईरान निशाना बना रहा है. हालांकि इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.
भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
इस हमले के बाद इजराइल ने अपने शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही साथ नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है. वहीं स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा की गई है. आपको बता दें कि भारत के साथ-साथ यह जंग पूरी दुनिया के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है. खासकर कच्चे तेल के आयात के संबंध में महत्वपूर्ण चुनौतियां पैदा हो सकती है.
Read Also: PUSU Election 2026: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के दौरान फायरिंग, एक खोखा बरामद











1 thought on “US- Israel Attack On Iran: अमेरिका- इजरायल ने मिलकर ईरान पर किया हमला, ईरान ने भी शुरू की जवाबी कार्रवाई”