Tej Pratap Yadav सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- Reality Show के बाद बढ़ गई Popularity, हो सकती है अनहोनी

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार और बिहार सरकार से गुहार लगाई है। तेज प्रताप यादव का कहना है कि Reality Show ‘Rise and Fall 2’ में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई…

On: Monday, November 2, 2026 7:52 PM
Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार और बिहार सरकार से गुहार लगाई है। तेज प्रताप यादव का कहना है कि Reality Show ‘Rise and Fall 2’ में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। अब वह जहां भी जाते हैं, वहां बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने पहुंच जाते हैं।

तेज प्रताप के मुताबिक, कई बार भीड़ उन्हें चारों तरफ से घेर लेती है। ऐसी स्थिति में उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ उनके सुरक्षाकर्मी की खतरा पैदा हो सकता है। इसी वजह से उन्होंने सरकार से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

तेज प्रताप यादव को फिलहाल मिला है केवल एक सुरक्षाकर्मी

तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार की ओर से उन्हें केवल एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने आशंका जताई कि भीड़ उनके सुरक्षाकर्मी को भी घेर सकती है। ऐसी स्थिति में किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

‘क्या सरकार किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है?’

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर केंद्र और बिहार सरकार को पहले भी कई बार जानकारी दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पत्र लिखकर भी सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भविष्य में उनके या उनके सुरक्षाकर्मी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या सरकार किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है?

केंद्र और बिहार सरकार से फिर लगाई गुहार

तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार से अपील की है कि उनकी मौजूदा लोकप्रियता, सार्वजनिक कार्यक्रमों में जुटने वाली भीड़ और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए जल्द जरूरी कदम उठाए जाएं।

उनका कहना है कि वह अपनी और अपने सुरक्षाकर्मी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था चाहते हैं।

तेज प्रताप यादव कौन हैं?

तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। वह जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष हैं। वह पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े रहे हैं। हाल के दिनों में Reality Show ‘Rise and Fall 2’ में उनकी भागीदारी भी चर्चा में रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment